Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • WPL 2023: स्मृति मंधाना के बाद आरसीबी से जुड़ी पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा

WPL 2023: स्मृति मंधाना के बाद आरसीबी से जुड़ी पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा

नई दिल्ली। भारत में पहली बार आयोजित होने वाली महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। इस ऑक्शन में सबसे महंगी बोली स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना पर लगी है। उनको आरसीबी ने 3 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया है। अब आरसीबी के […]

Sania Mirza joins RCB
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2023 13:03:37 IST

नई दिल्ली। भारत में पहली बार आयोजित होने वाली महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। इस ऑक्शन में सबसे महंगी बोली स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना पर लगी है। उनको आरसीबी ने 3 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया है। अब आरसीबी के साथ पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी जुड़ गई हैं।

भारतीय खेल में पहली बार हुआ ऐसा

बता दें कि सानिया मिर्जा महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की मेंटर होंगी। भारतीय खेल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी दूसरे खेल के लीजेंड को नए स्पोर्ट्स में जोड़ा गया है।

आरसीबी की मेंटर बनी सानिया मिर्जा

देश में पहली बार आयोजित होने वाली महिला प्रीमियर लीग लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहली बीर महिला आईपीएल का आयोजन कर रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को अपना मेंटर बनाया है। मेंटर बनाए जाने पर सानिया मिर्जा ने कहा कि, आरसीबी के साथ जुड़कर काफी खुश हूं, क्योंकि यह एक ऐतिहासिक मौका है।

इन प्लेयर्स पर लगी सबसे महंगी बोली

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के ऐतिहासिक ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों के ऊपर 1 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी है। इनमे से चार खिलाड़ियो पर 2 से 3 करोड़ रुपए के बीच जबकि तीन प्लेयर्स पर 3 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई गई है। भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रकम में बिकी। आरसीबी ने इनको 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके बाद मुंबई इंडियन्स ने इंग्लैंड की नताली स्कीवर को और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा। भारत के दीप्ती शर्मा पर 2.60 करोड़ की बोली लगी। इसके अलावा डीसी ने जेमिमा रॉड्रिग्स को 2.20 करोड़ रुपए और शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपए में खरीदा।

“भारत आंखे दिखा रहा है तो…” – पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी

Team India: अश्विन ने दिया बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया भारत का महान बल्लेबाज