Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • अरे मम्मी बस करो! जब रोहित शर्मा की मां पब्लिक में बनीं देशी इंडियन Mummy, वीडियो

अरे मम्मी बस करो! जब रोहित शर्मा की मां पब्लिक में बनीं देशी इंडियन Mummy, वीडियो

Rohit Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत पहुंची टीम इंडिया का दिल्ली और मुंबई में धमाकेदार स्वागत किया गया। मुंबई में हुए विक्ट्री परेड का नजारा अद्भुत था। वानखेड़े स्टेडियम में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। पूरा स्टेडियम रोहित-रोहित के नारों से गूंज रहा था। अपने बेटे की इस उपलब्धि को देखने के लिए […]

rohit sharma mother
inkhbar News
  • Last Updated: July 5, 2024 09:55:19 IST

Rohit Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत पहुंची टीम इंडिया का दिल्ली और मुंबई में धमाकेदार स्वागत किया गया। मुंबई में हुए विक्ट्री परेड का नजारा अद्भुत था। वानखेड़े स्टेडियम में लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। पूरा स्टेडियम रोहित-रोहित के नारों से गूंज रहा था। अपने बेटे की इस उपलब्धि को देखने के लिए रोहित शर्मा के माता-पिता भी वहां पर मौजूद थे। एक भारतीय मां-बाप की तरह अपने बेटे की जिंदगी में इतना बड़ा दिन देखने पर दोनों भावुक थे।

बस कर दो मां

टीम इंडिया को सम्मानित करने के बाद जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो रोहित शर्मा के माता-पिता उनसे मिलने पहुंचे। अपने बेटे को देखकर मां खुद को रोक नहीं पाई और सबके सामने ही उन्होंने रोहित को चूमना शुरू कर दिया। एक देशी इंडियन मॉम की तरह रोहित की मां भीड़ में कभी उनके गालों को चूम रही थीं तो कभी उनके माथे पर किस कर रही थीं। वहीं वहां पर मौजूद फैंस यह नजारा देखकर मुस्कुरा रहे थे और इसका वीडियो बना रहे थे। हालांकि रोहित शर्मा ने अपनी मां को जरूर बस करने को कहा।

मां का प्यार सबसे पवित्र

वीडियो को सोशल मीडिया पर @GemsOfCricket नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि रोहित के पेरेंट्स के लिए यह गर्व का पल है। एक यूजर ने हंसते हुए कहा, मां का प्यार सबसे पवित्र होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अपने बड़े होते बच्चे को मां सबके सामने ऐसे ही ट्रीट करती हैं। एक यूजर ने लिखा है, मां तो मां हैं, उनके लिए वो सिर्फ उनका रोहित है।

 

वीडियो ऑफ द डिकेड! मां तुझे सलाम पर विराट एंड टीम ने किया कुछ ऐसा कि रौंगटे खड़े हो जाएंगे