Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • हिटमैन ‘रोहित’ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

हिटमैन ‘रोहित’ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

नई दिल्ली: IPL का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में रोहित ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उनका यह शतक मुंबई को जीत नहीं दिला सका। लेकिन उन्होंने इस मैच में एक शानदार रिकॅार्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 15, 2024 08:41:30 IST

नई दिल्ली: IPL का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में रोहित ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उनका यह शतक मुंबई को जीत नहीं दिला सका। लेकिन उन्होंने इस मैच में एक शानदार रिकॅार्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं।

‘हिटमैन’ के नाम छक्कों का नया रिकॉर्ड

चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में जैसे ही रोहित शर्मा ने तीसरा छक्का जड़ा, उन्होंने एक नए कीर्तिमान को छू लिया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर इस रिकॅार्ड को अपने नाम किया। इससे पहले विश्व क्रिकेट में केवल चार ही खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 500 छक्को के आयाम को छूआ है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले 5वें बल्लेबाज बने हैं।

टी20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल – 1056 छक्के
कीरोन पोलार्ड – 860 छक्के
आंद्रे रसल – 678 छक्के
कॅालिन मुनरो – 578 छक्के
रोहित शर्मा – 501 छक्के

रोहित का शतक नहीं दिला सका मुंबई को जीत

रोहित ने एक नए रिकॅार्ड को तो अपने नाम किया, लेकिन फिर भी वह मुंबई की टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित की सेंचुरी भी टीम के काम नहीं आई। रोहित की टीम को 20 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े-

कौन है दीपेंद्र सिंह? जिन्होंने 6 गेंदो पर जड़ ड़ाले 6 छक्के