Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Sophie Shine से कहां और कैसे मिले थे शिखर धवन? आखिरकार गब्बर ने खोल दिया अपने ‘दूसरे इश्क’ का राज

Sophie Shine से कहां और कैसे मिले थे शिखर धवन? आखिरकार गब्बर ने खोल दिया अपने ‘दूसरे इश्क’ का राज

Shikhar Dhawan Love Story: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह उनकी लव लाइफ है! जी हां, शिखर धवन ने खुद अपने नए प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से पहली बार कहां और कैसे मिले थे। […]

Shikhar Dhawan Love Story
inkhbar News
  • Last Updated: June 11, 2025 20:57:02 IST

Shikhar Dhawan Love Story: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह उनकी लव लाइफ है! जी हां, शिखर धवन ने खुद अपने नए प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से पहली बार कहां और कैसे मिले थे। और अब उनकी लव स्टोरी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शिखर और सोफी की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी।

शिखर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार सोफी को देखा था

शिखर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार सोफी को देखा था, तो उन्होंने कैमोफ्लेज ट्राउजर और जैकेट पहनी हुई थी और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो लुक, वो स्टाइल और वो मुस्कान – शिखर का दिल उसी पल उन पर आ गया था! साथ ही सोफी शाइन ने ये भी बताया कि शिखर की शरारती आंखें और उनका आकर्षक लुक उन्हें तुरंत ही अपनी ओर आकर्षित कर गया था।

कौन हैं शिखर की गर्ल फ्रेंड सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। सोफी मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं और फिलहाल अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। यानी खूबसूरती और दिमाग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! शिखर भी 2023 में अपनी पूर्व पत्नी आयशा से तलाक ले चुके हैं।

WTC 2025 के फाइनल बाहर हो गई थी भारतीय टीम, फिर भी ICC ने कर दी पैसों की बारिश, जानिए क्यों मेहरबान हो गए धन कुबेर?

शिखर ने ऐसे किया था खुलासा

शिखर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सोफी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करके अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। अब इस नए जोड़े को देखकर फैन्स काफी खुश हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। तो दोस्तों, ये है गब्बर की नई लव स्टोरी – रोमांस से भरपूर, असली और रॉयल! क्या आपको लगता है कि शिखर और सोफी एक परफेक्ट कपल हैं? हमें कमेंट में बताएं और इस स्टोरी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!

MS Dhoni से पहले 10 भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं ICC Hall of Fame, कुछ तो चौंकाने वाले नाम, देखिये पूरी लिस्ट