Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • जुलूस निकाला कैसे, मुस्लिम एरिया में क्यों घुसे? भारत की जीत पर महू में आग लगाकर मौलाना बोला- इधर आओगे तो बचोगे नहीं

जुलूस निकाला कैसे, मुस्लिम एरिया में क्यों घुसे? भारत की जीत पर महू में आग लगाकर मौलाना बोला- इधर आओगे तो बचोगे नहीं

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फ़ाइनल फतह कर लिया है। पूरे भारत में जगह-जगह पर भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश के महू में यह जश्न लोगों पर भारी पड़ गया। उपद्रवियों ने रात भर ऐसा तांडव मचाया कि त्राहि त्राहि होने लगी।

Mhow
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2025 11:36:31 IST

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फ़ाइनल फतह कर लिया है। पूरे भारत में जगह-जगह पर भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है लेकिन मध्य प्रदेश के महू में यह जश्न लोगों पर भारी पड़ गया। दरअसल उपद्रवियों ने रात भर ऐसा तांडव मचाया कि बवाल हो गया है। इस घटना को लेकर एक महू मस्जिद का इमाम बेशर्मी पर उतर आया है।

मुस्लिम एरिया में घुसना मना है

इमाम का एक वीडियो सामने आया है। उसमें वह दलीलें दे रहा है कि यह जुलूस निकला कैसे? इस रुट में वो लोग क्यों आये? मौलाना यह भी कहता है कि किसने उन्हें परमिशन दी थी कि बाइक रैली निकालेंगे। हम लोग रात के 10 बजे नमाज पढ़ रहे थे। तभी ये सब जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। सुतली बम फोड़ा, जो मस्जिद के अंदर चला गया। इससे लोग भड़क गए और मामला बिगड़ता चला गया।

जानिए क्या हुआ था

घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा युवा बाइक पर सवार होकरजुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान वो भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी करने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया। मुस्लिम लोगों ने पीछे से कुछ लोगों को पकड़ लिया और पीटने लगे। आगे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

12 से ज्यादा बाइक में लगाई आग

घटना में 5-6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बवाल बढ़ने पर चार थाने के पुलिस बल को महू में तैनात किया गया है। डीआईजी निमिष अग्रवाल ने देर रात डेढ़ बजे महू जाकर शहर में स्थिति का जायजा लिया। उपद्रवियों ने 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। 300 से ज्यादा पुलिस अफसर और जवान मौके पर तैनात हैं। मौके पर आर्मी के जवानों को भी तैनात करना पड़ा है।

 

भारत की जीत पर भड़क गए भारतीय मुसलमान, हिंदुओं को जमकर पीटा, फूंक दी गाड़ियां, मोदी को भेजनी पड़ी सेना

बुलाओ अब अपने राम को…मुस्लिमों ने भारत की जीत पर फैलाया ऐसा आतंक, ख़ौफ़ से रात भर चीखती रहीं हिंदू महिलाएं