Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • उप-कप्तान बनने के बाद चढ़ा Rishabh Pant का पारा, अंपायर से ही कर दी बदसलूकी! ICC ने ला दिए होश ठिकाने

उप-कप्तान बनने के बाद चढ़ा Rishabh Pant का पारा, अंपायर से ही कर दी बदसलूकी! ICC ने ला दिए होश ठिकाने

Rishabh Pant: ऋषभ पंत मैदान पर हों और कुछ दिलचस्प न हो, यह कैसे हो सकता है? इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत को मैदान के बीच अंपायर से भिड़ने की सजा मिली है। ICC ने पंत के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा है। हालांकि, विकेटकीपर […]

Rishabh Pant
inkhbar News
  • Last Updated: June 24, 2025 14:22:29 IST

Rishabh Pant: ऋषभ पंत मैदान पर हों और कुछ दिलचस्प न हो, यह कैसे हो सकता है? इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत को मैदान के बीच अंपायर से भिड़ने की सजा मिली है। ICC ने पंत के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा है। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज की मैच फीस नहीं काटी गई है और उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि पंत कप्तान शुभमन गिल के साथ गेंद बदलने के लिए अंपायर के पास पहुंचे थे। लेकिन अंपायर ने गेंद बदलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंत काफी देर तक अंपायर से बहस करते नजर आए और उन्होंने अंत में गेंद भी फेंक दी।

ICC ने पंत को क्यों लगाई लताड़

ICC ने ऋषभ पंत को अंपायर से भिड़ने की सजा दी है। पंत के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। हालांकि, ICC ने पंत को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया है। भारतीय उपकप्तान 50 प्रतिशत मैच फीस कटने से बच गए हैं। पंत को ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का दोषी पाया गया है। पंत को यह सजा अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए मिली है।

काहे का ताकतवर नेता? अपने ही लोगों को कैसे खोखला कर रहे Trump, जान लें दुनिया के सबसे पावरफुल देश के 2 भयानक सच

किस विवाद पर छिड़ गया विवाद?

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में हैरी ब्रूक ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर जोरदार चौका लगाया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान पंत गेंद बदलने की मांग लेकर अंपायर के पास पहुंचे। अंपायर ने गेंद की जांच की और कहा कि यह अभी भी खेलने योग्य है। बस इसके बाद पंत को बहुत गुस्सा आ गया और वे अंपायर से बहस करने लगे। अपनी बात न माने जाने के कारण पंत को गुस्सा आ गया और उन्होंने अंपायर के सामने ही गेंद जमीन पर फेंक दी और कुछ कहते हुए पीछे मुड़ गए। पंत के इस व्यवहार को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी शोर मचा दिया।

लाल पोटली खोलेगा राजा रघुवंशी हत्याकांड का सबसे बड़ा राज, पुलिस की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा