Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs HK: भारत बनाम हांगकांग मैच में कप्तान रोहित बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

IND vs HK: भारत बनाम हांगकांग मैच में कप्तान रोहित बना सकते हैं ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

नई दिल्ली। 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की निगाहें अगले मैच में हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होंगी। अगर रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है, कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे […]

ROHIT SHARMA
inkhbar News
  • Last Updated: August 31, 2022 14:48:41 IST

नई दिल्ली। 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की निगाहें अगले मैच में हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होंगी। अगर रोहित शर्मा के कप्तानी में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है, कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

इस दिग्गज को छोड़ सकते हैं पीछे

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में पहला मैच जीत लिया है। अब 31 अगस्त यानि आज टीम इंडिया हांग कांग के खिलाफ भिड़ती हुई नजर आएगी। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम इस मैच को जीत लेती है, तो रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे और वह पूर्व कप्तान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

कप्तान रोहित बना सकते हैं ये रिकॉर्ड

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तान में ही टीम इंडिया ने साल 2018 में एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस समय भारत ने लगातार पांच मैच जीते थे। वहीं, इस साल टीम इंडिया बहुत ही प्रचंड फॉर्म में चल रही है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। वहीं अब भारत का अगला मैच हांगकांग जैसी कमजोर टीम से होगा। अगर टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा एशिया कप में लगातार 7 मुकाबले जीतने वाले पहले कैप्टन बन जाएंगे।

भारत ने 7 बार जीता है एशिया कप का खिताब

भारतीय टीम इस समय बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही है। पाकिस्तान को हराकर भारतीय टीम का मनोबल बहुत ही ऊंचा है। वैसे भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है और उसने सबसे ज्यादा 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर श्रीलंका ने पांच बार एशिया कप जीता है। जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 बार एशिया कप जीतने में सफलता प्राप्त हुई है। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।

IND vs HK: भारत बनाम हांगकांग मुकाबला आज, पहली बार टी-20 में आमने सामने होंगी दोनो टीमे

IND vs HK: एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ भारत का दूसरा मुकाबला आज, ये है दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11