Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs NZ: दो दशक बाद भारत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में हराया, शतक से चूके विराट

IND vs NZ: दो दशक बाद भारत ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में हराया, शतक से चूके विराट

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड को विश्वकप मुकाबले में हरा दिया है। बता दें कि भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 95 रन की पारी विराट कोहली ने खेली। बता दें कि विश्व कप में भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 22, 2023 18:13:41 IST

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड को विश्वकप मुकाबले में हरा दिया है। बता दें कि भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 95 रन की पारी विराट कोहली ने खेली। बता दें कि विश्व कप में भारत की यह लगातार पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।

मिला था 274 रन का लक्ष्य

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन में खेले जा रहे विश्व कप मुकाबले में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और भारत के मोहम्मद शमी छाए रहे। इस मैच में डेरिल मिचेल ने नाबाद 130 रनों की पारी खेली। बता दें कि वह भारत के खिलाफ इस विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 273 रन बनाए। भारत को अब मुकाबला जीतने के लिए 274 रन बनाने थे।

शमी ने चटकाए 5 विकेट

बता दे कि 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 219 रन था। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि स्कोर 300 के पार जाएगा, लेकिन अंतिम ओवरों में मोहम्मद शमी ने लगातार विकेट लिए और न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 127 गेंदों में 130 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने 75 रन बनाए।