Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs SRI: श्रीलंका के खिलाफ भारत की शानदार शुरुआत, रोहित और शुभमन ने जड़ा अर्धशतक

IND vs SRI: श्रीलंका के खिलाफ भारत की शानदार शुरुआत, रोहित और शुभमन ने जड़ा अर्धशतक

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम आज सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेल रही है। इस मैच में टीम श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। रोहित-शुभमन ने की अच्छी शुरुआत पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत काफी शानदार है। […]

rohit, shubhman
inkhbar News
  • Last Updated: January 10, 2023 15:08:21 IST

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम आज सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेल रही है। इस मैच में टीम श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

रोहित-शुभमन ने की अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत काफी शानदार है। क्रिज पर बैटिंग के लिए कप्तान रोहित शर्मा और दूसरे छोर पर उनका साथ देने शुभमन गिल उतरे। दोनों भारत को बहुत ही अच्छी शुरुआत दी है।

41 गेदों पर पूरा किया अर्धशतक

भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर दिया है। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े।

शुभमन ने भी जड़ा अर्धशतक

युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये 60 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए। इऩ्होंने अपने बल्लेबाजी पारी में कुल 11 चौके लगाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 141 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।