Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2019: हजारों की भीड़ में वृद्ध महिला के हाथ का पोस्टर देख खुद मिलने पहुंचे महेद्र सिंह धोनी, गले लगाकर टी-शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

IPL 2019: हजारों की भीड़ में वृद्ध महिला के हाथ का पोस्टर देख खुद मिलने पहुंचे महेद्र सिंह धोनी, गले लगाकर टी-शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

IPL 2019: महेंद्र सिंह धोनी अपने फैन्स के बीच खासा लोकप्रिय हैं. अक्सर उनके फैन्स उनसे मिलने मैदान पर या फिर पवेलियन के आस-पास आ जाते हैं. एक ऐसा ही नजारा मुंबई इंडियन्स और चन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद देखने को मिला. एक वृद्ध महिला अपनी पोती के साथ महेंद्र सिंह धोनी के मिलने आई. महेंद्र सिंह धोनी उस बुजुर्ग महिला से मिले उनके साथ सेल्फी ली और उसकी पोती की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया.

IPL 2019 MS Dhoni with Fans
inkhbar News
  • Last Updated: April 4, 2019 16:34:06 IST

मुंबई. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एमएस धोनी अपने फैन्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. वह अपने फैन्स से उतने की ही प्यार और सम्मान के साथ मिलते हैं जितना उनके फैन्स उन्हें प्यार करते हैं. एक ऐसा ही वाकया मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई में खेले गए मैच को दौरान देखने को मिला. महेंद्र सिंह धोनी जिस दौरान मैदान पर मौजूद थे उस समय वानखेड़े स्टेडियम में चारों तरफ धोनी-धोनी के नारे गूं रहे थे. मैच समाप्त होने के बाद उनसे उनकी स्पेशल फैन्स मिलने पहुंची.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस स्पेशल फैन्स को दूर से देख लिया और उनके पास पहुंच गए. महेंद्र सिंह धोनी से मिलने वालों में एक वृद्ध महिला और उसकी पोती थी. बुजुर्ग महिला के हाथ में एक बोर्ड था जिस पर लिखा था कि मैं सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के लिए आई हूं.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन्स के प्रति सम्मान दिखाते हुए उनके साथ सेल्फी ली. इस दौरान बुजुर्ग महिला की पोती ने महेंद्र सिंह धोनी को देखते हुए पैर छुए. धोनी ने उसे आशीर्वाद दिया. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उस लड़की को ऑटोग्राफ भी दिया.

बताते चलें कि 3 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियन्स ने पहले खेलते हुए 170 रन बनाए.

https://youtu.be/iTUbnAZWJg0

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कुछ खास नहीं कर पाई. सीएसके की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियन्स ने ये मैच 37 रनों से जीता.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही ये मैच हार गई हो लेकिन आईपीएल 2019 में सीएसके ने जोरदार शुरुआत की है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में चार मैच खेले हैं जिनमें तीन जीते और एक हारा है.

अंकतालिका की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है. बेहतर नेट रन रेट के आधार उससे आगे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अंकतालिका में पहली पायदान पर मौजूद है.

IPL 2019 DC vs SRH: आईपीएल 2019 में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला, आंकड़ों से जानिए कौन रहा सिकंदर

IPL 2019 DC vs SRH Preview: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर आज, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत और शिखर धवन सहित इन खूंखार खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

 

Tags