Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2019 DC vs MI: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस की टक्कर, आंकड़ों से जानिए कौन किस पर भारी

IPL 2019 DC vs MI: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस की टक्कर, आंकड़ों से जानिए कौन किस पर भारी

IPL 2019 DC vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में 18 अप्रैल (गुरुवार) को आईपीएल की दो चिरप्रतिद्वंदी टीमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा. आईपीएल में दोनों टीमों ने एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दी है. बात चाहे आईपीएल की हो या दूसरे घरेलू मैचों की दोनों टीमें एक दूसरे को विरोधी के तौर पर देखती हैं. फिरोजशाह कोटला मैदान पर जब मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी तो उसका इरादा पुरानी हार का बदला लेने काो होगा.

IPL 2019 DC vs MI
inkhbar News
  • Last Updated: April 18, 2019 11:36:24 IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच मुकाबला खेला जाएगा. ये आईपीएल के बारहवें सत्र का चौंतीसवां मैच होगा. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान पर होगा. आईपीएल 2019 में अब इन दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा है. मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इस सत्र में 8-8 मैच खेले हैं जिनमें दोनों टीमें 5-5 मुकाबले जीतने में सफल रहीं. इंडियन प्रीमियर लीग में इन दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में खेला जाने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होगा. आइए हम आपको दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक खेले गए आईपीएल मैचों और उनके रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग में जब कभी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हुआ तो दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमें एक दूसरे को आईपीएल में परस्पर विरोधी के तौर पर देखती हैं.

https://youtu.be/-bm1oIu5nqc

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं जिनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 12 और मुंबई इंडियंस ने 11 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कितने हाई वोल्टेज मैच हुए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. मुंबई इंडियन ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 मैच खेले हैं जिनमें 6 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते जबकि तीन मैच मुंबई इंडियंस की टीम जीतने में सफल रही.

https://youtu.be/cbm68pv24Ag

वहीं मुंबई इंडियंस का अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा. मुंबई में दोनों टीमों के बीच 10 आईपीएल मैच खेले गए जिनमें 7 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते जबकि 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली.

आईपीएल मैचों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे हैं. पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 212 रन बनाए हैं.

https://youtu.be/LNu30kDgqmU

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ सबसे सफल बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 530 रन बनाए हैं. रोहित हमेशा मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इडियंस के बॉलर लसिथ मलिंगा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. मलिंगा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक 21 विकेट झटक चुके हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अमित मिश्रा ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध सर्वाधिक 14 विकेट लिए हैं.

IPL 2019 DC vs MI Online Live Streaming: आईपीएल में 18 अप्रैल को होगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

IPL 2019 DC vs MI 34th Match Dream 11 Prediction: आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस की जंग, ये हो सकती है ड्रीम इलेवन

Tags