Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व गेंदबाज चेतन सकारिया ने की सगाई, तस्वीरें हुई वायरल

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व गेंदबाज चेतन सकारिया ने की सगाई, तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2024(IPL 2024) का आयोजन 19 दिसंबर को होगा। बता दें कि पहली बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन देश के बाहर हो रहा है। दुबई करेगा आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी। वहीं इस ऑक्शन से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन सकारिया की सगाई की […]

IPL 2024: Former Delhi Capitals bowler Chetan Sakariya got engaged, pictures went viral
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2023 20:59:23 IST

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2024(IPL 2024) का आयोजन 19 दिसंबर को होगा। बता दें कि पहली बार आईपीएल ऑक्शन का आयोजन देश के बाहर हो रहा है। दुबई करेगा आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी। वहीं इस ऑक्शन से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन सकारिया की सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर चेतन सकारिया ने फोटो शेयर किया है और इस फोटो में वह अपनी पार्टनर संग नजर आ रहे हैं।

वायरल हुई सगाई की तस्वीर

बता दें कि आईपीएल 2023 में चेतन सकारिया दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, लेकिन पिछले दिनों में इस तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स(IPL 2024) ने रिलीज कर दिया। वहीं अब चेतन सकारिया आईपीएल ऑक्शन 2024 का हिस्सा होंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर चेतन सकारिया की सगाई की तस्वीर वायरल हो रहीं है। सोशल मीडिया के द्वारा चेतन सकारिया के फैंस उन्हें कमेंट्स कर बधाईयां दे रहे हैं।

आईपीएल ऑक्शन में देंगे दिखाई

बता दें कि आईपीएल ऑक्शन 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने चेतन सकारिया पर भारी-भरकम राशि खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। उस ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 4.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे अपने इस तेज गेंदबाज पर। वहीं इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल थे। बहरहाल, अब चेतन सकारिया आईपीएल ऑक्शन 2024 में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक हो सकता है की आईपीएल ऑक्शन में चेतन सकारिया पर पैसों की बारिश हो। वैसे तो कई आईपीएल टीमें ऑक्शन में चेतन सकारिया में दिलचस्पी दिखा सकती है।

 

यह भी पढ़े: BRAIN ISSUES: दिमाग की सेहत को लेकर महत्वपूर्ण बातें, जानें इससे संबंधी बीमारियां