Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2024: जानें IPL के सबसे सस्ते कप्तान कौन, जिसने टी20 में ठोके 9687 रन

IPL 2024: जानें IPL के सबसे सस्ते कप्तान कौन, जिसने टी20 में ठोके 9687 रन

नई दिल्लीः आईपीएल 2024 आज से शुरू होने वाला है। इस सीजन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मैच से होना है। इस सीजन के लिए हुए ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई थी। सभी टीम के मालिको ने भारी रकम अदा करके खिलाड़ियों को खरीदा। इस सीजन के […]

IPL 2024
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2024 09:12:14 IST

नई दिल्लीः आईपीएल 2024 आज से शुरू होने वाला है। इस सीजन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मैच से होना है। इस सीजन के लिए हुए ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई थी। सभी टीम के मालिको ने भारी रकम अदा करके खिलाड़ियों को खरीदा। इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं, जिन्हे कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा था। तो वही दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे पैट कमिंस, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा था। पैट कमिंस इस सीजन के सबसे महंगे कप्तान हैं, लेकिन क्या आप सबसे सस्ते कप्तान के बारे में जानते हैं?

हम आपको इस सीजन के सबसे सस्ते कप्तान के बारे में बता रहे हैं, जिन्हे टी20 फॉर्मेट का बादशाह माना जाता हैं। जो दुनिया भर के टी20 टूर्नामेंट्स में खेलते हैं। यह खिलाड़ी और कोई नहीं,साउथ अफ्रीका की टीम से खेलने वाले खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस हैं।पिछले सीजन में उन्होंने आरसीबी टीम की कमान संभाली थी।लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि डु प्लेसिस की सैलरी दूसरी टीमों के सभी कप्तानों में सबसे कम हैं।

जानें सभी टीमों के कप्तान और उनकी सैलरी के बारें में

1. पैट कमिंस (SRH) – 20.5 करोड़
पैट कमिंस को हैदराबाद ने कप्तान बनाया है. उनकी सैलरी 20.5 करोड़ है।

2. केएल राहुल (LSG) – 17 करोड़
केएल राहुल दूसरे सबसे महंगे कप्तान है,जिन्हे लखनऊ ने 17 करोड़ में खरीदा हैं।

3. ऋषभ पंत (DC) – 16 करोड़
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं, जिन्हे फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ में खरीदे था।

4. हार्दिक पांड्या (MI) – 15 करोड़
हार्दिक पांड्या इस सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे, जिन्हे मुंबई ने 15 करोड़ में खरीदा हैं।

5. संजू सैमसन (RR) – 14 करोड़
संजू सैमसन इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल रहें हैं,जिन्हे टीम ने 14 करोड़ में खरीदा हैं।

6. श्रेयस अय्यर (KKR) – 12.25 करोड़
श्रेयस अय्यर इस सीजन केकेआर की कप्तान हैं,जिन्हे केकेकआर ने 12.25 करोड़ में खरीदा हैं।

7. एमएस धोनी (CSK) – 12 करोड़
एमएस धोनी को चेन्नई ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा हैं, जो कि आईपीएल के सफल कप्तानो में से एक हैं।

8. शिखर धवन (PBKS) – 8.25 करोड़
शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ मे खरीदकर,टीम की कप्तानी सौंपी हैं।

9. शुभमन गिल (GT) – 8 करोड़
शुभमन गिल इस सीजन में पहली बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालेंगे।

10. डु प्लेसिस (RCB) – 7 करोड़
फाफ डु प्लेसिस इस सीजन आरसीबी की कप्तानी संभाल रहे हैं,जिन्हे टीम ने महज 7 करोड़ में खरीदा हैं। जो कि टी20 क्रिकेट के विस्फोटक बैटर्स में शामिल हैं।

यह भो पढ़ें –

Delhi Liquor Scam Case: क्या है दिल्ली का शराब घोटाला जिसमें गिरफ्तार हुए CM अरविंद केजरीवाल, जानें डिटेल