Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2024 Mini Auction: 19 दिसंबर को दुबई में होगा आईपीएल का ऑक्शन, पहली बार देश से बाहर होगा आयोजन

IPL 2024 Mini Auction: 19 दिसंबर को दुबई में होगा आईपीएल का ऑक्शन, पहली बार देश से बाहर होगा आयोजन

नई दिल्ली। एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार चढ़ने वाला है। आईपीएल 2024 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। सभी टीमों ने कमर कस ली है। इस आईपीएल सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का भी आयोजन होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीख और जगह […]

IPL 2023 Auction: सबसे महँगे भारतीय में शामिल हुए मयंक, जानिए टॉप-5 में कौन?
inkhbar News
  • Last Updated: December 3, 2023 14:08:29 IST

नई दिल्ली। एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार चढ़ने वाला है। आईपीएल 2024 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। सभी टीमों ने कमर कस ली है। इस
आईपीएल सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का भी आयोजन होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीख और जगह की घोषणा कर दी है। ऐसा पहली बार होगा जब आईपीएल ऑक्शन का आयोजन दूसरे देश में होगा। ये दुबई में 19 दिसंबर को आयोजित होगा।

दुबई में होगा ऑक्शन

दरअसल आईपीएल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लगभग 5 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आईपीएल ऑक्शन के डेट और जगह के बारे में बताया गया है। आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में किया जाएगा। इसमें लीग की सभी 10 टीमें भाग लेंगी। आईपीएल ऑक्शन में एक हजार से अधिक खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा। इनमें 800 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है।