Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • MI vs RCB: मुंबई-दिल्ली में प्ले ऑफ की जंग आज, दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला

MI vs RCB: मुंबई-दिल्ली में प्ले ऑफ की जंग आज, दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला

IPL 2025 में 5 टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, वहीं 3 फ्रेंचाइज़ी पहले ही प्लेऑफ में स्थान पक्का कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुकाबला खेला जाना है, दोनों टीमें इस जगह की प्रबल दावेदार हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 21, 2025 09:51:54 IST

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अब तक 62 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 5 टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, वहीं 3 फ्रेंचाइज़ी पहले ही प्लेऑफ में स्थान पक्का कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए अब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुकाबला खेला जाना है, दोनों टीमें इस जगह की प्रबल दावेदार हैं।

मुंबई जीती तो प्लेऑफ पहुंचेगी

मुंबई इंडियंस अब तक इस सीजन में खेले 12 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की है और उसके 14 अंक हैं। अगर वो आज का मुकाबला जीतती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि अगर मुंबई हार जाती है तो उसे पंजाब के खिलाफ अपना अंतिम मैच जीतने के साथ-साथ यह भी उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली अपना आखिरी मुकाबला हार जाए।

दिल्ली को दोनों मैच जीतने जरूरी

वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मुकाबलों में से 6 मैच जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है, जिससे उसके खाते में फिलहाल 13 अंक हैं। दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। अगर वो आज का मैच जीत जाती है तो फिर वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ की दौड़ में भी बनी रहेगी।

इसके बाद अगर दिल्ली आखिरी मुकाबले में पंजाब को हरा देती है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। लेकिन अगर आज दिल्ली हारती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-

आरजे महवश की वेब सीरीज को युजवेंद्र चहल ने दिया अपना प्यार, हार्ट इमोजी के साथ लगाई इंस्टा स्टोरी

Tags

MI vs DC