Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL Auction: Arjun Tendulkar Auction, एक भी मैच खेले बिना अर्जुन तेंदुलकर पहुंचे मैदान में, बढ़ी सैलेरी

IPL Auction: Arjun Tendulkar Auction, एक भी मैच खेले बिना अर्जुन तेंदुलकर पहुंचे मैदान में, बढ़ी सैलेरी

IPL Auction: बेंगलुरु, IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन अब खत्म हो चुका है. दो दिनों तक बेंगलुरु में खिलाड़ियों पर खूब धनवर्षा होने के बाद अब ये ऑक्शन खत्म हो गया है. बेंगलुरु में चले इस मेगा ऑक्शन में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को 10 टीमों ने खरीदा है, लेकिन ऑक्शन के […]

IPL Auction
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2022 17:48:41 IST

IPL Auction:

बेंगलुरु, IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन अब खत्म हो चुका है. दो दिनों तक बेंगलुरु में खिलाड़ियों पर खूब धनवर्षा होने के बाद अब ये ऑक्शन खत्म हो गया है. बेंगलुरु में चले इस मेगा ऑक्शन में 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को 10 टीमों ने खरीदा है, लेकिन ऑक्शन के आखिरी में एक ऐसी बोली लगी जिसने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की बहार ला दी.

मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन अब खत्म हो चुका है. इस दौरान खिलाडियों पर जमकर पैसे लुटाए गए, लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी खिलाड़ी की चर्चा हो रही है तो वो हैं पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर. अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा, अब अर्जुन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, बिना एक भी मैच खेले अर्जुन की सैलेरी में इजाफा कर उन्हें खरीदा गया.

अर्जुन की बोली जब लगी, तब लोगों का ध्यान उसपर सबसे ज्यादा गया. अर्जुन तेंदुलकर को पिछली बार की तरह इस बार भी मुंबई इंडियंस ने खरीदा. अर्जुन की बेस प्राइस 20 लाख रूपये थी, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उनपर 25 लाख की बोली लगा दी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस को उनपर 30 लाख की बोली लगाकर उन्हें खरीदना पड़ा. बता दें पिछले साल भी अर्जुन मुंबई इंडियंस की टीम में तो थे लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था.

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर को खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई, यूज़र्स उनके सेलेक्शन पर मज़ाक उड़ाने लगे.

https://twitter.com/patel_afc/status/1493084681360793600?s=20&t=EQ57rAX_V7PbEkLjkhHPNQ

एक यूज़र ने लिखा, आईपीएल में कई बड़े और अहम खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, जिनमें सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, ईशांत शर्मा, इयॉन मोर्गन, एरोन फिंच समेत अन्य नाम शामिल हैं लेकिन मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर पर पैसा लगाया.

वहीं, दूसरे यूज़र ने लिखा, अर्जुन तेंदुलकर के लिए एक्स्ट्रा 10 लाख देने में आकाश अंबानी को बहुत दुख हुआ होगा.

 

यह भी पढ़ें:

Assembly Elections: तीन राज्यों की 165 सीटों पर मतदान शुरू, 1519 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Rahul Gandhi Spoke in Hoshiarpur पंजाब में अबकी बार अरबपतियों की नहीं, गरीबों की बनेगी सरकार