Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • क्या रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली अनुष्का संग लंदन हो रहे हैं शिफ्ट ?

क्या रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली अनुष्का संग लंदन हो रहे हैं शिफ्ट ?

क्या रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली अनुष्का संग लंदन हो रहे हैं शिफ्ट ?Is Virat Kohli shifting to London with Anushka after retirement?

Virat-Anushaka
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2024 12:12:19 IST

Virat-Anushaka: भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा टी-20 विश्व कप जितने के बाद मुंबई में शुक्रवार को विक्ट्री परेड निकाली गई। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया का फैंस ने जबरदस्त स्वागत किया। वहीं सिनेमा जगत के अलावा देशभर से टीम को जीत को बधाइयां दी गई। क्रिकेटर विराट कोहली ने जीत के बाद पत्नी अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा की। जिसके बाद विराट कोहली परिवार से मिलने लंदन के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में ही शिफ्ट हो जायेंगे। लेकिन ऐसा क्यों कहा जा रहा है और क्या है वह कारण जिससे यह अफ़वाह फैल रही है?

लंदन से है कुछ ख़ास नाता

विराट और अनुष्का के लंदन जाने के बाद यह अटकलें लगाने लगी हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ पिछले कुछ महीनों से लंदन में ही समय बिता रहे हैं। दिसंबर 2023 में क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर भी विराट कोहली ने लंदन में एक्ट्रेस अनुष्का के साथ छुट्टियां बताई थीं और कपल को लंदन के रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था। उसके बाद इस साल फरवरी में भी उन्हें बेटी वामिका कोहली और विराट कोहली साथ लंदन में देखा गया था। इतना ही नहीं साथ में पिता-बेटी की सोशल मीडिया पर फोटोज़ भी काफी वायरल हुई थी। विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली के पैदा होने के कुछ दिन बाद कपल को लंदन में देखा गया था।अनुष्का जून महीने के शुरूआत से लंदन में है।

अनुष्का और विराट इंडिया में नहीं रहेंगे?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेड्डिट पर कई यूजर्स का यह भी कहना है कि “अनुष्का और विराट इंडिया में सामान्य लोगो की तरह नहीं रह पाएंगे, क्योंकि इंडिया में कपल को प्राइवेसी नहीं मिल पाएंगी। इसलिए अनुष्का और विराट लंदन में रहने लगेंगे जो उनके बच्चों के लिए सही रहेगा। इसके अलावा उनके बच्चों की फोटोज भी अक्सर लीक हो जाती है और माँ बनने के बाद अनुष्का ने अपना करियर में भी ब्रेक ले लिया है। वहीं यूजर आगे लिखता है कि उनका कहना भी था कि वह कुछ वक़्त के लिए गायब हो जाएंगे, जो इंडिया में होना थोड़ा असंभव है, इसलिए शायद वह लंदन में ही रहेंगे। हालांकि इस बात को लेकर कपल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गयी है।

 

Ind vs Zim 1st T20I: जिम्बॉब्वे ने भारत को 13 रनों से दी मात, युवा टीम हुई पूरी तरह फ्लॉप