Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जनरल प्रमुख से राष्ट्रपति बने परवेज मुशर्रफ का आज 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस दुबई के एक अस्पताल में ली। परवेज मुशर्रफ ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ ऐसा कहा था जिसको क्रिकेट […]

Musharraf-Dhoni
inkhbar News
  • Last Updated: February 5, 2023 13:45:17 IST

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जनरल प्रमुख से राष्ट्रपति बने परवेज मुशर्रफ का आज 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस दुबई के एक अस्पताल में ली। परवेज मुशर्रफ ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ ऐसा कहा था जिसको क्रिकेट प्रेमी आज भी याद करते हैं।

एम एस धोनी के बड़े फैन थे पूर्व पाक पीएम

पूर्व पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को एक खास सलाह भी दी थी। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में लंबे बाल रखते थे। उनकी हेयरस्टाइल पर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी फिदा थे। एक लाइव मैच के दौरान उन्होंने धोनी को लंबे बाल नहीं काटने की सलाह दी थी। हालांकि बाद में धोनी ने अपने बाल छोटे करवा लिए थे।

परवेज मुशर्रफ ने धोनी को दी थी ये सलाह

बता दें कि साल 2005-06 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इस वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में एम एस धोनी ने 46 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और भारत को मैच जिताया था। मैच खत्म होने के बाद मुशर्रफ ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘ मैने फील्ड में कई प्लेकार्ड लगे हुए देखे हैं, जिसमें एम एस को हेयर कट करवाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन मेरा मानना है कि आपको बाल नहीं कटवाना चाहिए। लंबे बाल में आप काफी अच्छे दिखते हैं। ‘

भारत के जन्मे थे परवेज मुशर्रफ

1943 में जन्मे मुशर्रफ का बचपन पुरानी दिल्ली की गलियों में बीता था। पुरानी दिल्ली में आज भी उनकी पुस्तैनी हवेली है, जो बेहद जर्जर हालत में है। साल 2001 में बतौर राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए परेवज मुशर्रफ ने अपने दौरे के पहले दिन पुरानी दिल्ली के उस मकान को देखने पहुंचे थे, जहां उनका बचपन गुजरा था। हालांकि उस आलीशान घर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता था कि मुशर्रफ उन दिनों पुरानी दिल्ली के जाने माने परिवार से ताल्लुक रखते थे। परवेज मात्र 4 साल के थे जब उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध