Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही कोहली ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही कोहली ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Virat Kohli: नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज तीन सालों के लंबे इंतजार के बाद अपना 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा है। उन्होंने एशिया कप के टीम इंडिया के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रनों की शानदार पारी खेली है। ये किंग कोहली का टी20 इंटरनेशनल में […]

Virat Kohli
inkhbar News
  • Last Updated: September 8, 2022 21:49:54 IST

Virat Kohli:

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज तीन सालों के लंबे इंतजार के बाद अपना 71वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा है। उन्होंने एशिया कप के टीम इंडिया के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रनों की शानदार पारी खेली है। ये किंग कोहली का टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है।

पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने 1021 दिनों और 83 पारियों के बाद शतक बनाते ही एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली से पहले ल्यूक राइट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली थी।

83 पारी के बाद शतक

दुबई में खेले जा रहे मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा है। उन्होंने 83 पारियों के बाद शतक जड़ा है। कोहली ने सिर्फ 53 गेंदो में अपनी सेंचुरी पूरी की। आखिरी तक नाबाद रहते हुए उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 12 तूफानी चौके, 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। बता दें कि कोहली ने इससे पहले अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था।

पोटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 71वां शतक जड़ते ही ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पोंटिंग ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक जड़े हैं।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना