Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Mahendra Singh Dhoni Birthday, Last Ball Match Winning Sixers Video: बर्थडे पर देखिए महेंद्र सिंह धोनी की आखिरी गेंद पर मैच विनिंग छक्कों की वीडियो

Mahendra Singh Dhoni Birthday, Last Ball Match Winning Sixers Video: बर्थडे पर देखिए महेंद्र सिंह धोनी की आखिरी गेंद पर मैच विनिंग छक्कों की वीडियो

Mahendra Singh Dhoni Birthday, Mahi Helicopter Shots Video: भारतीय क्रिकेट टीम के धांसू बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आखिरी बॉल पर छ्क्का मारकर मैच जिताने वाले धोनी ये अंदाज ही उन्हें बाकियों से अलग बनाता है.

Mahendra Singh Dhoni Birthday, Mahi Helicopter Shots Video
inkhbar News
  • Last Updated: July 7, 2019 06:32:09 IST

नई दिल्ली. भारतीय टीम तके पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वीं जन्मदिन मना रहे हैं. धाकड़ बल्लेबाज धोनी मैच की लास्ट गेंद पर छक्का लगाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है. महेंद्र सिंह धोनी मैदान में कई बार ये करिश्मा भी दिखा चुके हैं. अगर साल 2005 से लेकर 2017 के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट, वनडे और टी20 सहित 24 मैचों में लास्ट गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई है. 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में नुवान कुलसेखरा की गेंद पर लगाया गया उनका विनिंग सिक्सर आज भी लोग देखते हैं.

कहा तो ये जाता है कि कुलसेखरा कि जिस गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया था वो गेंद आज भी मुंबई की गलियों में घूम रही होगी. क्योंकि वह गेंद वानखेड़े स्टेडियम से बाहर चली गई थी. इसके अलावा आईपीएल के दौरान भी धोनी आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को जिताने का करिश्मा कर चुके हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=MAtfMy9UvU8

कैप्टन कूल धोनी के अलावा दुनिया का कोई कप्तान नहीं कर पाया यह कारनामा
भारतीय क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी का नाम आते ही जहन में एक ऐसे खिलाड़ी का चेहरा उभरता है जिसने भारतीय क्रिकेट को वो सब दिया जिसका सपना करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स देख रहे थे. धोनी ने 28 सालों बाद 2011 में भारत को वर्ल्ड कप जिताया. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी वो भारत को जिता चुके थे. इसके अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी बतौर कप्तान उन्होंने जीता. ऐसा करने वाले महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=ZHIYLfBSRbg

Mahendra Singh Dhoni Birthday Gift India Win Sri Lanka: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली का कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे गिफ्ट, माही की बैटिंग के बिना इंडिया ने श्रीलंका को वर्ल्ड कप में हराया

MS Dhoni Spitting out Blood: युवराज सिंह के बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने मुंह से फेंका खून, दुनियाभर के क्रिकेट फैंस चिंतित

Tags