Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Manmohan Singh Death : हरभजन, युवराज और सहवाग ने इस तरह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को किया याद

Manmohan Singh Death : हरभजन, युवराज और सहवाग ने इस तरह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को किया याद

Manmohan Singh: भारत के क्रिकेटर हरभजन सिंह के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, वीरेन्द्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद किया.

Manmohan Singh
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2024 20:11:58 IST

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार रात उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीति और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनके साथ जुड़ी यादों को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मनमोहन सिंह एक नेक व्यक्ति थे

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री, एक नेक व्यक्ति और दूरदर्शी नेता डॉ. मनमोहन सिंह जी के अचानक निधन की खबर से मैं गहरे दुखी हूं। संकट के समय में उनका शांतिपूर्ण नेतृत्व, जटिल राजनीतिक हालात को समझने की उनकी क्षमता और भारत की शक्ति में उनका अडिग विश्वास उन्हें विशेष बनाता था।”

सहवाग ने दी संवेदनाएं

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ओम शांति।” वहीं, पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद सूचना मिली। वह एक दूरदर्शी नेता और सच्चे राजनेता थे जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अनथक प्रयास किए। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा याद रखी जाएगी। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

Read Also: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली को कहा जोकर, इरफान को आया गुस्सा, कहा दोगलापन बंद करो