Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Mary Kom: आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी मैरी कॉम, बताई ये वजह

Mary Kom: आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगी मैरी कॉम, बताई ये वजह

नई दिल्ली। भारतीय महिला स्टार बॉक्सर मैरी कॉम 2023 के एक बड़े टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने पार्टिसिपेट नहीं करने के पीछे बड़ी वजह बताई है। सबको पदक की थी उम्मीद साल 2023 में बॉक्सिंग का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट में सबको स्टार महिला […]

Mary Kom
inkhbar News
  • Last Updated: January 8, 2023 09:49:35 IST

नई दिल्ली। भारतीय महिला स्टार बॉक्सर मैरी कॉम 2023 के एक बड़े टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने पार्टिसिपेट नहीं करने के पीछे बड़ी वजह बताई है।

सबको पदक की थी उम्मीद

साल 2023 में बॉक्सिंग का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट में सबको स्टार महिला बॉक्सर मैरी कॉम से पदक की उम्मीद थी। लेकिन वो इस बड़े टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। इस विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं लेने के पीछे उन्होंने बड़ी वजह बताई है।

चोट के कारण नहीं लेंगी भाग

भारतीय महिला एथलीट मैरी कॉम से जब पूछा गया की वो बॉक्सिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप में पार्टसिपेट करेंगी या नहीं, तो इस पर उन्होंने कहा कि, ‘ मै चोट के कारण आईबीए महिला विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाऊंगी। मै लगातार जल्द ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। हमे ऐसी उम्मीद है कि हम इस चैंपियनशिप टूर्नामेंट से और अधिक चैंपियन खिलाड़ियों को प्राप्त कर सकते हैं। मै भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देती हूं। ‘