Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • MI vs KKR: मुंबई का वानखेड़े में दबदबा, ऐतिहासिक जीत के साथ आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त!

MI vs KKR: मुंबई का वानखेड़े में दबदबा, ऐतिहासिक जीत के साथ आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त!

IPL 2025 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में दमदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. उसने वानखेड़े में अभी तक सबसे ज्यादा मैच जीते हैं.

Mumbai Indians
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2025 16:28:07 IST

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। इस जीत के साथ, मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की यह 53वीं जीत थी, जिससे उसने कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ दिया।

वानखेड़े में मुंबई का दबदबा

इस मुकाबले से पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास ईडन गार्डन्स में 52 जीत के साथ यह रिकॉर्ड था, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में 51 मैच जीते थे। लेकिन मुंबई ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

मुंबई की सीजन में शानदार वापसी

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। पहले मैच में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से शिकस्त दी। हालांकि, मुंबई ने तीसरे मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए केकेआर को एकतरफा मुकाबले में मात दी। इस जीत में अश्विनी कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि रेयान रिकल्टन ने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

आईपीएल में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमें

53 जीत – मुंबई इंडियंस (वानखेड़े स्टेडियम)

52 जीत – कोलकाता नाइट राइडर्स (ईडन गार्डन्स स्टेडियम)

51 जीत – चेन्नई सुपर किंग्स (एमए चिदंबरम स्टेडियम)

44 जीत – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम)

37 जीत – राजस्थान रॉयल्स (सवाई मानसिंह स्टेडियम)

37 जीत – सनराइजर्स हैदराबाद (राजीव गांधी स्टेडियम)

37 जीत – दिल्ली कैपिटल्स (अरुण जेटली स्टेडियम)

31 जीत – पंजाब किंग्स (आईएस बिंद्रा स्टेडियम)

इस ऐतिहासिक जीत के साथ, मुंबई इंडियंस ने दिखा दिया कि वानखेड़े स्टेडियम में उसे हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

Read Also: मुंबई की शानदार वापसी, कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा, अश्विनी और रिकल्टन ने मचाई धूम

Tags

IPL 2025