Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • MS DHONI: माही ने अपने फैन की बाइक को साफ कर के दिया ऑटोग्राफ

MS DHONI: माही ने अपने फैन की बाइक को साफ कर के दिया ऑटोग्राफ

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब को पता है कि महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) का बाइक्स के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान को अक्सर बाइक्स के साथ देख जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। वीडियो […]

MS DHONI: Mahi cleaned her fan's bike and gave his autograph.
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2023 21:28:05 IST

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब को पता है कि महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) का बाइक्स के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान को अक्सर बाइक्स के साथ देख जाता है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। वीडियो देख आप ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि धोनी से बड़ा बाइक्स का लवर कोई भी नहीं है। दरअसल, धोनी ने फैन की बाइक को अपने कपड़े से साफ कर उस पर ऑटोग्राफ दिया।

धोनी ने अपने कपड़े से किया बाइक को साफ

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेड कलर की बाइक के उस एरिया को धोनी ने अपने कपड़े से साफ किया, जहां उन्हें ऑटोग्राफ देना था। फिर उन्होंने अपनी टी-शर्ट से ऑटोग्राफ देने वाले हिस्सो को साफ किया। धोनी का उस एरिया को दो बार अपने कपड़े से साफ करना साफतौर पर ये बता देता है कि वो किस कद्र बाइक्स से प्यार करते हैं।

बाइक पर बैठकर बाइक स्टार्ट किया

वायरल वीडियो में आगे दिखा कि धोनी(MS DHONI) ने बाइक पर अपना ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद वो बाइक पर बैठे और उसे स्टार्ट किया। गाड़ी स्टार्ट करने के बाद धोनी के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल दिखाई दी। इस दौरान माही ब्लैक लोवर और टी-शर्ट में नजर आए। बता दें कि धोनी के पास एक या दो नहीं, बल्कि तमाम शानदार बाइक्स का कलेक्शन है।

आईपीएल में खेलना रखा जारी

2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देने वाले धोनी ने आईपीएल खेलना जारी रखा है। आईपीएल के जरिए वो फैंस का दिल जीत रहे हैं. पिछले सीज़न यानी 2023 के आईपीएल में अपनी कप्तानी में थाला ने चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया था। वहीं अगले सीजन में यानी आईपीएल 2024 में भी उनका खेलना लगभग तय है।

यह भी पढ़े: Bollywood: सलमान खान ने किया फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की नकामयाबी का खुलासा, जानें किसको ठहराया जिम्मेदार