Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • MS Dhoni New Look: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर छाया महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक

MS Dhoni New Look: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर छाया महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक

MS Dhoni New Look: ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं. दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी हेयर स्टाइल बदली है. उनका नए हेयर कट को क्रिकेट फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. एमएस धोनी की नए हेयर स्टाइल वाली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

MS Dhoni new hair style
inkhbar News
  • Last Updated: February 18, 2019 10:19:02 IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर उनकी हेयर स्टाइल के लिए पहचाना जाता है. महेंद्र सिंह धोनी जब अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की तो वह लंबे बाल रखते थे. उनकी इस हेयर स्टाइल को क्रिकेट फैन्स ने काफी पसंद किया. इसके बाद एमएस धोनी ने समय-समय पर अपनी हेयर स्टाइल को चेंज किया. एमएस धोनी एक बार फिर अपनी हेयर स्टाइल के चलते चर्चा में हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले अपने हेयर स्टाइल में बदलाव किया है.

महेंद्र सिंह धोनी की इस हेयर स्टाइल को नया लुक सेलेब्रिटी और हेयर स्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी ने दिया है. सपना मोती भवनानी ने नए हेयर स्टाइल के लुक वाली एमएस धोनी की फोटो को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा हाय हैंडसम. महेंद्र सिंह धोनी के नए हेयर स्टाइल में उनके बाल साइड से शार्ट ट्रिम हैं. इसके अलावा सामने से स्पाइक्स भी हैं. धोनी का ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. उनकी इस फोटो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

https://youtu.be/DTFX9WuVbPw

https://www.instagram.com/p/Bt5RDU7BLwa/

महेंद्र सिंह धोनी की हेयर स्टाइल के प्रशंसक भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी रहे हैं. एक बार पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ महेंद्र सिंह धोनी की हेयर स्टाइल से काफी प्रभावित हुए थे. उस समय उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कहा था कि आप बाल अपने बाल मत कटवाना, इस हेयर स्टाइल में आप बहुत अच्छे लगते हैं.

Chris Gayle Retirement From ODI: वनडे से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद क्रिस गेल बोले- मरते दम पर यूनिवर्स बॉस मैं ही रहूंगा

Alia Bhatt on Virat Kohli: आलिया भट्ट ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए कही दिल की बात, इस बात पर दी बधाई

Tags