Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • MS Dhoni के हुक्का पीने वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर मची खलबली…नहीं देखा होगा कभी थाला का ऐसा अंदाज

MS Dhoni के हुक्का पीने वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर मची खलबली…नहीं देखा होगा कभी थाला का ऐसा अंदाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसकी वजह है कि फैंस आज भी माही को पूरी तरह से फॉलो करते हैं और ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि धोनी क्या कर रहे […]

MS Dhoni viral video
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2024 10:07:17 IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसकी वजह है कि फैंस आज भी माही को पूरी तरह से फॉलो करते हैं और ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि धोनी क्या कर रहे हैं। वहीं अब इस समय महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खलबली मचा रखी है। दरअसल, उस वीडियो में धोनी के मुंह से धुंआ निकलता हुआ दिख रहा है। आइये बताते हैं, क्या है पूरा मामला।

एमएस धोनी ने पार्टी में पिया हुक्का

सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में धोनी किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं और उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। बता दें कि माही के लंबे बाल उनपर काफी ज्यादा जच भी रहे थे। इस वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात भी कर रहे हैं। वहीं उनके हाथ में हुक्के की पाइप दिख रही है। वीडियो में धोनी हुक्के का ड्रैग लेकर मुंह से धुंआ छोड़ते हुए दिखे।

फैन्स हुए हैरान

उनकी इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। कुछ फैंस माही की वीडियो देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। तो वहीं कुछ उनके बचाव में भी उतरे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे जॉर्ज बेली ने भी इस बात का खुलासा किया था कि धोनी यंग प्लेयर्स के साथ बॉन्ड अच्छा करने के लिए कभी-कभी उनके साथ हुक्का पीते हैं।