Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • आज आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

आज आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

नई दिल्ली: इस सीजन का 53वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन बेहद खराब फॅार्म में हैं। मुंबई 11 में से 8 मुकाबले हारने के बाद इस वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। वहीं दूसरी तरफ […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 6, 2024 07:37:48 IST

नई दिल्ली: इस सीजन का 53वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन बेहद खराब फॅार्म में हैं। मुंबई 11 में से 8 मुकाबले हारने के बाद इस वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद 10 में से 6 मैच जीतने के बाद अंक तालिका में चौथे पायदान पर हैं। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही हैं। अपने पिछले गए मुकाबले में हैदराबाद ने 31 रनों से जीत दर्ज की थी। वह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था।

MI vs SRH

MI vs SRH

पिच रिपोर्ट

वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी करने के लिए जन्नत मानी जाती है। इस मैदान पर खूब रन बनते हैं। मैदान छोटा होने की वजह से चौके-छक्कों की भी खूब बारिश होती है। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज इस पिच पर संघर्ष करते नजर आते हैं। लेकिन स्पिनर्स को इस पिच पर थोड़ी मदद जरूर मिलती है। आईपीएल के इतिहास में इस स्टेडियम में अब तक कुल 116 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 53 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तो 63 मैच रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में जो भी टीम आज के मैच में टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है

हेड-टू-हेड रिकॅार्ड

कुल मुकाबले खेले गए – 22
मुंबई ने जीते – 12
हैदराबाद ने जीते – 10
कोई परिणाम नहीं – 0

संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (wk), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (captain), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, रोमारियो शेफर्ड, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन (wk), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

यह भी पढ़े-

Faf du Plessis ने रचा नया कीर्तिमान, कोहली और गेल को भी छोड़ा पीछे