Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Mumbai Indians में लौटने के लिए Hardik Pandya ने रखी थी शर्त, जानें कैसे छिनी रोहित शर्मा की कप्तानी

Mumbai Indians में लौटने के लिए Hardik Pandya ने रखी थी शर्त, जानें कैसे छिनी रोहित शर्मा की कप्तानी

नई दिल्ली। आईपीएल में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का शानदार सफर खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार की शाम सभी को चौंकाते हुए आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित कर दिया। हालांकि, मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला वर्ल्ड […]

Hardik Pandya in MI: हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन शेयर की फोटो, फैंस ने दिया ये रिएक्शन
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2023 20:08:23 IST

नई दिल्ली। आईपीएल में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का शानदार सफर खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार की शाम सभी को चौंकाते हुए आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान घोषित कर दिया। हालांकि, मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ही ले लिया गया था।

वर्ल्ड कप में लिया गया कप्तानी पर फैसला

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने का फैसला वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ही ले लिया था। खबरों के अनुसार, रोहित को यह बात बता भी दी गई थी कि वो आईपीएल 2024 में मुंबई के कप्तान नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस ने रोहित को बताया था कि इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभालेंगे। बता दें कि हार्दिक की कप्तानी में खेलने को लेकर रोहित ने हामी भी भर दी थी।

हार्दिक ने रखी थी शर्त

जब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड के लिए पहली बार अप्रोच किया था, तो हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम के सामने एक शर्त रखी थी। हार्दिक पांड्या का कहना था कि वो मुंबई इंडियंस की टीम में तभी लौटेंगे, जब टीम की कप्तानी उनके हाथों में सौंप दी जाएगी। खबरों के मुताबिक, हार्दिक की इस शर्त को मुंबई ने मान लिया था।इसके बाद ही हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था। यानी रोहित से कप्तानी छीने जाने का फैसला काफी पहले ही ले लिया गया था।