Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा के हाथ से निकला गोल्ड, महज इस वजह से चूके

ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा के हाथ से निकला गोल्ड, महज इस वजह से चूके

Doha Diamond League: ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा, जो 90 मीटर के जादुई आंकड़े को छूने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें एक बार फिर कामयाबी नहीं मिल पाई। चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेज्च ने 88.38 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.62 मीटर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 11, 2024 13:13:43 IST

Doha Diamond League: ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा, जो 90 मीटर के जादुई आंकड़े को छूने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें एक बार फिर कामयाबी नहीं मिल पाई। चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेज्च ने 88.38 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स 86.62 मीटर के साथ तीसरे पायदान पर रहे। वहीं भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2024 में 88.36 मीटर के अच्छी कोशिश के साथ रजत पदक जीता।

आखिरी कोशिश में गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा

26 वर्ष के नीरज ने अपने आखिरी यानी छठी कोशिश में 88.36 मीटर का शानदार थ्रो फेंका, लेकिन वह गोल्ड मेडल हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने मुकाबले की शुरुआत फाउल से की, लेकिन धीरे-धीरे अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उनका दूसरा थ्रो 84.93 मीटर और तीसरा थ्रो 86.24 मीटर था।

दोहा डायमंड लीग 2024 पुरुषों का रिजल्ट

1. जैकब वाडलेज्च            चेक         88.38m
2.नीरज चोपड़ा                भारत       88.36m
3. एंडरसन पीटर्स             ग्रेनेडा       86.62m
4. ओलिवर हेलेंडर           फिनलैंड      83.99m
5. एंड्रियन मार्डरे             मोलदोवा    81.33m
6. एडिस माटुसेविसियस    लिथुआनिया  80.05m
7. रोडरिक जेनकी डीन        जापान     79.34m
8. जूलियस येगो                केन्या     78.37m
9. किशोर कुमार जेना        भारत       76.31m
10. कर्टिस थॉम्पसन        यूएसए      73.46m

यह भी पढ़े-

IPL 2024: धोनी को हराने वाले शुभमन गिल पर लग सकता है बैन, BCCI ने ठोका जुर्माना