Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Olympic Games: बिना कपड़ों के ओलंपिक में उतरे खिलाड़ी, इस वजह से एथलीटों ने छोड़ा शर्म-लिहाज

Olympic Games: बिना कपड़ों के ओलंपिक में उतरे खिलाड़ी, इस वजह से एथलीटों ने छोड़ा शर्म-लिहाज

Olympic Games History: 776 ईसा पूर्व यानी आज से 2800 साल पहले ऑफिशियली ओलंपिक की शुरुआत हुई। उस समय यह सिर्फ एक दिन के लिए होता था। कहा जाता है कि नॉर्थ-ईस्ट पेलपेनिस के जंगलों में इसका आयोजन किया जाता था, जहां एक दिन के लिए खिलाड़ी पैदल दौड़ में हिस्सा लेते थे। ग्रीक पौराणिक […]

Olympic Games History
inkhbar News
  • Last Updated: July 26, 2024 10:31:19 IST

Olympic Games History: 776 ईसा पूर्व यानी आज से 2800 साल पहले ऑफिशियली ओलंपिक की शुरुआत हुई। उस समय यह सिर्फ एक दिन के लिए होता था। कहा जाता है कि नॉर्थ-ईस्ट पेलपेनिस के जंगलों में इसका आयोजन किया जाता था, जहां एक दिन के लिए खिलाड़ी पैदल दौड़ में हिस्सा लेते थे। ग्रीक पौराणिक कथाओं के मुताबिक प्राचीन ओलंपिक खेलों में खिलाड़ी नग्न होकर खेलते थे।

ग्रीक गॉड को खुश करने का तरीका

400 ईसा पूर्व आते-आते यह 5 दिनों का हो गया। इसमें रनिंग के अलावा बॉक्सिंग, पेक्रेंशन, जंपिंग, लॉन्ग जंप, भाला फेंक जैसे खेल भी जोड़े गए। बाद में यह 4 साल के अंतराल पर होने लगा, जिसे ओलिंपियाड कहा जाता था। इस इवेंट्स में ज्यादातर खिलाड़ी बिना कपड़ों के मैदान में उतरते थे। ऐसा माना जाता है कि ग्रीक गॉड को शारीरिक क्षमता दिखाने के लिए खिलाड़ी नग्न होते थे।

नग्न होने की अन्य वजह

दूसरी कहानी इसके पीछे यह भी है कि इस खेल में पुरुष एथलीट एक लंगोट बांध कर खेलते थे। एक बार भागते समय एक खिलाड़ी का लंगोटा नीचे गिर गया। इससे प्रेरित होकर अन्य खिलाड़ियों ने भी अपना लंगोटा खोलकर फेंक दिया। इसके पीछे एक राजनीतिक पहलू ये भी बताया जाता है कि एथलीट अपनी ताकत और दबदबा दिखने के लिए नग्न होकर खेलते थे। वो अपने विरोधियों से खुद को अच्छा दिखाना चाहते थे। प्लाटो ने उस समय के खिलाड़ियों के कुछ चित्र भी बनाये हैं, जो इस बात के सबूत हैं।

ओलंपिक में दल के मुखिया गगन नारंग का ऐलान, बोले: भारतीय खिलाड़ी किसी देश से नहीं डरते