Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Olympics 2024: पेरिस में भारतीय एथलीट का भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

Olympics 2024: पेरिस में भारतीय एथलीट का भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर का पेरिस में एक गंभीर कार दुर्घटना हुआ है। बताया जा रहा है कि दीक्षा की हालत स्थिर है

Olympics 2024 Indian athlete accident in Paris admitted hospital
inkhbar News
  • Last Updated: August 1, 2024 22:48:53 IST

Paris Olympics 2024 Accident: भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर का पेरिस में एक गंभीर कार दुर्घटना हुआ है। बताया जा रहा है कि दीक्षा की हालत स्थिर है, हालांकि उनकी मां को गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

30 जुलाई को हुआ हादसा

दीक्षा और उनके परिवार के चार सदस्य 30 जुलाई की शाम को कार में सवार थे, जब यह दुर्घटना हुई। दीक्षा पेरिस में 7 अगस्त से शुरू होने वाली महिला गोल्फ प्रतियोगिता के लिए पहुंची थीं।

ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली एथलीट

दीक्षा, 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रही थीं। वे जन्म से ही सुनने में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं और 2017 ‘Deaflympics’ में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

अद्वितीय उपलब्धियां

दीक्षा डागर टोक्यो ओलंपिक्स और Deaflympics दोनों में भाग लेने वाली दुनिया की पहली एथलीट हैं। इसके अलावा, वे अदिति अशोक के बाद दूसरी भारतीय गोल्फर हैं जिन्होंने लेडीज़ यूरोपीय टूर जीता है। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में दीक्षा के अलावा अदिति अशोक भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: ICC ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दिए 586 करोड़!