Rahul Dravid on Bengaluru Stampede: बेंगलुरू भगदड़ पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी प्रतिक्रिया दी है। आरसीबी के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत पर द्रविड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बेंगलुरू भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया।
राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘यह बहुत निराशाजनक है। बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं।’ द्रविड़ ने आगे कहा, “यह शहर खेलों का शौकीन है। मैं इसी शहर से हूं। यहां लोग सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि दूसरे खेलों को भी पसंद करते हैं। यहां लोग फुटबॉल टीम और कबड्डी टीम को भी फॉलो करते हैं और पसंद करते हैं।”
बेंगलुरू में रहने वाले द्रविड़ ने खिताबी जश्न के दौरान मची भगदड़ पर आगे कहा, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना में मारे गए लोगों और घायलों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
आपको बता दें कि इस भगदड़ के लिए जवाबदेही तय करने के लिए राज्य सरकार ने कई शीर्ष पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी किया था। आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले को भी गिरफ्तार किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के ये 11 खिलाड़ी WTC Final में दक्षिण अफ्रीका से लेंगे लोहा, 3 नाम कर रहे हैं सबको हैरान
कर्नाटक सरकार ने भगदड़ में हुई मौतों पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। लेकिन अब राज्य सरकार मृतकों को 25 लाख रुपये मुआवजा देगी। वहीं फ्रेंचाइजी आरसीबी ने भी मृतकों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
महेंद्र सिंह धोनी ICC Hall of Fame, रवि शास्त्री ने कर दी जेबकतरे से तुलना, होश उड़ाने वाली है वजह