Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • राशिद खान ने तालिबान सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताया, महिलाओं के लिए उठाई आवाज

राशिद खान ने तालिबान सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताया, महिलाओं के लिए उठाई आवाज

अफगानिस्तान के प्रमुख स्पिन गेंदबाज राशिद खान वर्तमान समय में दुनिया के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं। राशिद को दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी पसंद करते हैं और उन्होंने अपनी खेल शैली से एक अलग पहचान बनाई है।

Rashid Khan
inkhbar News
  • Last Updated: December 5, 2024 18:44:35 IST

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के प्रमुख स्पिन गेंदबाज राशिद खान वर्तमान समय में दुनिया के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं। राशिद को दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी पसंद करते हैं और उन्होंने अपनी खेल शैली से एक अलग पहचान बनाई है। वे अफगानिस्तान की एक महत्वपूर्ण आवाज माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने तालिबान सरकार के एक फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई है।

 

दरअसल, तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं को मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने से रोक दिया है। Khaama प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, काबुल में दाई और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेडिकल संस्थानों में प्रवेश से मना कर दिया गया है। उन्हें मौखिक रूप से यह बताया गया कि तालिबान के आदेशों के अनुसार फिलहाल क्लासेस को सस्पेंड कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राशिद खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “इस्लामी शिक्षा में ज्ञान को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है। कुरान में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया है और यह दोनों लिंगों के आध्यात्मिक मूल्य को समान रूप से मान्यता प्रदान करता है।”

गहरा प्रभाव पड़ा

राशिद ने आगे लिखा, “मैं गहरे दुख और निराशा के साथ अफगानिस्तान की महिलाओं और माताओं के लिए हाल ही में मेडिकल और एजुकेशनल संस्थानों के बंद होने पर विचार करता हूं। इस फैसले का असर न केवल उनके भविष्य पर पड़ा है, बल्कि हमारे समाज के पूरे ताने-बाने पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। सोशल मीडिया के जरिए जो दर्द और दुख व्यक्त किए जा रहे हैं, वे उनके संघर्षों की गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।”

Read Also : Ind W Vs Aus W : भारत की शर्मनाक हार, पहले ही वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने किया चारों खाने चित्त