Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Ricky Ponting DC: रिकी पोंटिंग ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ, जानिए पूरी कहानी

Ricky Ponting DC: रिकी पोंटिंग ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ, जानिए पूरी कहानी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। पोंटिंग पिछले सात सीजन से दिल्ली कैपिटल्स

Ricky Ponting DC left Delhi Capitals know the whole story
inkhbar News
  • Last Updated: July 13, 2024 21:50:59 IST

IPL 2025: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। पोंटिंग पिछले सात सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के साथ थे और उन्होंने टीम के कई युवा खिलाड़ियों का खेल निखारा।

क्यों दिया इस्तीफा?

पोंटिंग ने इस्तीफा क्यों दिया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी शेयर की है। टीम ने पोस्ट में लिखा, “डियर रिकी, जैसे कि आप हेड कोच का पद छोड़ रहे हैं, हमारे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। आपने हमें जो चार बातें सिखाई, केयर, कमिटमेंट, एटीट्यूड और एफर्ट, ये हमारी पिछली सात गर्मियों की यादें हैं।”

दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर

पोंटिंग का दिल्ली कैपिटल्स के साथ गहरा नाता रहा है। वे 2018 से लगातार टीम के साथ काम कर रहे थे। उनकी कोचिंग में दिल्ली ने 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गई थी। यह दिल्ली का आईपीएल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

आईपीएल में पोंटिंग का योगदान

पोंटिंग ने आईपीएल में भी खेला है। उन्होंने 2008 में आईपीएल में डेब्यू किया था और 2013 में आखिरी मैच खेला था। पोंटिंग ने कुल 10 आईपीएल मैच खेले हैं।

पोंटिंग के कार्यकाल में दिल्ली का प्रदर्शन

  1. 2018: लीग स्टेज तक

  2. 2019: प्लेऑफ तक

  3. 2020: फाइनल तक

  4. 2021: फिर से प्लेऑफ तक

  5. 2022: लीग स्टेज तक

रिकी पोंटिंग का योगदान दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है और उनके इस्तीफे से टीम को बड़ा झटका लगा है। अब देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स किसे नया हेड कोच नियुक्त करती है।

 

ये भी पढ़ें: Budget 2024: तंबाकू, खैनी, गुटखा की मशीन रजिस्टर्ड नहीं है तो लगेगा लाखों रुपये का जुर्माना