Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की टल गई शादी, सामने आई ये वजह, जान हैरान रह जाएंगे

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की टल गई शादी, सामने आई ये वजह, जान हैरान रह जाएंगे

Rinku Singh Wedding Postponed: नवंबर में भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है। पहले यह शादी 18 नवंबर 2025 को होनी थी। दोनों जोड़ों ने इसी महीने की शुरुआत में 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। जिसमें समाजवादी […]

Rinku Singh Wedding Postponed (रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की टली शादी)
inkhbar News
  • Last Updated: June 24, 2025 21:10:02 IST

Rinku Singh Wedding Postponed: नवंबर में भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टल गई है। पहले यह शादी 18 नवंबर 2025 को होनी थी। दोनों जोड़ों ने इसी महीने की शुरुआत में 8 जून को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Delhi में दाखिल हुआ मानसून, लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई इलाकों के लिए येलो अर्लट!

अभी शादी की नई तारीखों का ऐलान नहीं

इस बीच सगाई के 16 दिन बाद पारिवारिक सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रिंकू और प्रिया सरोज की शादी अब फरवरी 2026 तक टल गई है। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों जोड़े 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में शादी करेंगे, जिसके लिए होटल में बुकिंग भी हो गई थी। लेकिन शादी टलने के बाद अभी नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

रिंकू प्रिया की शादी टलने की सबसे बड़ी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर में भारतीय क्रिकेट टीम के बिजी शेड्यूल की वजह से रिंकू प्रिया की शादी टालनी पड़ी। बीसीसीआई के शेड्यूल के मुताबिक, भारत 19 अक्टूबर से 8 नवंबर के बीच तीन वनडे और 5 टी20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। इसके बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी, जिसमें दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।

बता दें कि 27 वर्षीय रिंकू सिंह ने दो वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 50 मैचों में 3,336 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं। रिंकू आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की अहम खिलाड़ी हैं। जबकि 26 वर्षीय प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मछलीशहर से पहली बार सांसद बनी हैं। उनके पिता तूफानी सरोज केराकत विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

Delhi में दाखिल हुआ मानसून, लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत, कई इलाकों के लिए येलो अर्लट!