Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Ritika Sajdeh: कोच मार्क बाउचर के वीडियो पर ऋतिका सजदेह ने दी प्रतिक्रिया

Ritika Sajdeh: कोच मार्क बाउचर के वीडियो पर ऋतिका सजदेह ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: बिते कुछ दिनों में मुंबभ इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया गया है। जिसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया गया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले की खूब आलोचना की। हालांकि अब मुंबई इडियंस […]

Ritika Sajdeh
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2024 18:06:31 IST

नई दिल्ली: बिते कुछ दिनों में मुंबभ इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया गया है। जिसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया गया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले की खूब आलोचना की। हालांकि अब मुंबई इडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के पीछे की वजहें बताई। जिसके बाद रोहित शर्मा की वाइफ ऋतिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने कुछ ऐसा लिखा जो कि खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या कहा कोच मार्क बाउचर ने?

जानकारी दे दें कि मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर सोशल मीडिया(Ritika Sajdeh( पर वायरल वीडियो में बोल रहें है कि मुझे ऐसा लगता है कि ये पूरी तरह से क्रिकेट संबंधित फैसला था। इस दौरान हमने हार्दिक पांड्या को बतौर खिलाड़ी वापस अपनी टीम का हिस्सा बनाया है और यह दौर, हमारे लिए यह बदलाव का दौर है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भारत में कई लोग समझ नहीं पाते हैं और लोग काफी भावुक हो जाते हैं, पर आप जानते हैं भावनाओं को इससे दूर रखना होगा और मेरा यह मानना है कि यह एक खिलाड़ी के रूप में रोहित का बेस्ट लाएगा।

ऋतिका सजदेह ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल अब मार्क बाउचर के वीडियो पर रोहित शर्मा की वाइफ(ऋतिका सजदेह) ने रिप्लाई करते हुए कहा है कि इसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं। इसका यह मतलब है कि रोहित शर्मा की वाइफ ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर की बातों को साफ-साप खारिज करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर ऋतिका सजदेह का रिप्लाई काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके फैंस का कहना है कि अगर सबकी सहमति से रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया जाता तो फिर ऋतिका सजदेह ऐसे रिप्लाई क्यों करती?

ये भी पढ़ें: