Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • चार जुड़वां बच्चों के पिता है रोजर फेडरर, जानें और भी फैक्ट्स

चार जुड़वां बच्चों के पिता है रोजर फेडरर, जानें और भी फैक्ट्स

नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के फैंस के लिए बुरी खबर है। जी हाँ! खिलाड़ी के एक फैसले ने फैंस को निराश कर दिया है। दरअसल रोजर फेडरर ने संन्यास का ऐलान किया है। 41 साल के फेडरर ने ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी। फेडरर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 15, 2022 21:45:22 IST

नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के फैंस के लिए बुरी खबर है। जी हाँ! खिलाड़ी के एक फैसले ने फैंस को निराश कर दिया है। दरअसल रोजर फेडरर ने संन्यास का ऐलान किया है। 41 साल के फेडरर ने ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी। फेडरर अगले सप्ताह लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार प्रोफेशनल लेवल पर खेलने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें, फेडरर पुरुष सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे स्थान पर है। राफेल नडाल ने सबसे ज्यादा खिताब यानी 22 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।

फेडरर ने अपनी इस यात्रा में अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया है। फेडरर ने कहा कि 41 साल की उम्र में उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का वक्त आ गया है। फेडर ने बताया, ‘मैं 41 वर्ष का हूं। मैंने 24 वर्षों में 1500 से ज्यादा मैच खेले है। इस खबर में हम आपको बताएंगे फेडरर से जुड़ें कुछ फैक्ट्स।

देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जैसा कि हम जानते हैं रोजर फेडरर स्विट्ज़रलैंड देश के खिलाड़ी हैं। अपनी उत्तम खेल शैली के कारण से और 103 सिंगल टाइटल विजय, 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल ख़िताब जीता है। जिस कारण रॉजर फेडरर को आज तक का सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी कहा जाता है।

नंबर-1 स्थान पर रहे हमेशा

रॉजर एकमात्र ऐसे टेनिस खिलाड़ी हैं जो कि सर्वाधिक 302 हफ्तों तक नंबर 1 स्थान पर बने रहे थे। दुनिया के सभी भूतपूर्व और वर्तमान टॉप टेनिस खिलाड़ी और कोच उन्हें आज तक का Best Tennis Player कहते हैं।

अमीर खिलाड़ी हैं रॉजर

रॉजर फेडरर का नाम दुनिया के सबसे अमीर खिलाडियों की लिस्ट में शामिल है। रॉजर फेडरर की नेट वर्थ 600 मिलियन यानी 4500 करोड़ रुपये है।

चार जुड़वां बच्चों के पिता है खिलाड़ी

बहुत कम लोगों की यह बात मालूम होगी कि फेडरर चार जुड़वां बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी मिर्का वावर्नीक ने 23 जुलाई 2009 को जुड़वां बेटियों माला रोज और चार्लेन रिवा को जन्म दिया। इसके बाद फेडरर 6 मई 2014 में दो जुड़वां बेटों लियो और लैननर्ट के पिता बने।

 

लखीमपुर कांड: जुनैद, सुहैल, आरिफ समेत सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई