Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • रोहित शर्मा ने सातवां शतक लगाकर रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर 1 सिक्स हिटर

रोहित शर्मा ने सातवां शतक लगाकर रचा इतिहास, बने दुनिया के नंबर 1 सिक्स हिटर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का इंटरनेशनल छक्कों का रिकार्ड तोड़ कर दुनिया के नंबर 1 सिक्स हिटर बन गए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में अपने दूसरे मुकाबले में तीन छक्के लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने 453 वें इंटरनेशनल मैच में यह वर्ड […]

rohit_sharma
inkhbar News
  • Last Updated: October 11, 2023 22:00:56 IST

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का इंटरनेशनल छक्कों का रिकार्ड तोड़ कर दुनिया के नंबर 1 सिक्स हिटर बन गए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में अपने दूसरे मुकाबले में तीन छक्के लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने 453 वें इंटरनेशनल मैच में यह वर्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली।उन्होंने 30 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसी बीच 4 छक्के लगाकर रोहित वर्ल्ड क्रिकट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। बता दें रोहित ने क्रिस गेल के 553 इंटरनेशनल छक्कों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

भारत ने जीता मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। भारत की तरफ से सबसे ज्या दा रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 272 रन बनाए जिसके जवाब में भारत ने 35 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा- 553
2. क्रिस गेल- 552
3. शाहिद अफरीदी- 476
4. ब्रेंडन मैकुल्लम- 398
5. मार्टिन गुप्टिल- 383