Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • सात्विक-चिराग ने फिर से जीता खिताब, फाइनल में नंबर एक को दी पटखनी

सात्विक-चिराग ने फिर से जीता खिताब, फाइनल में नंबर एक को दी पटखनी

नई दिल्लीः सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कोरिया ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान को धो दिया। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने फाइनल में खिताब 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से अपने नाम किया।चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और […]

सात्विक-चिराग ने फिर से जीता खिताब, फाइनल में नंबर एक को दी पटखनी
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2023 16:38:13 IST

नई दिल्लीः सात्विक-चिराग की जोड़ी ने कोरिया ओपन के फाइनल में दुनिया की नंबर एक जोड़ी इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान को धो दिया। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने फाइनल में खिताब 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से अपने नाम किया।चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन खिताब अपने नाम कर लिया। इसी साल सात्विक और चिराग ने इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब अपने नाम किया था।

जानिए फाइनल मैच का हाल

दुनिया के तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने साल 2023 का चौथा फाइनल खेला।चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराकर कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन खिताब अपने नाम कर लिया।सात्विक-चिराग की जोड़ी ने फाइनल में खिताब 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से अपने नाम किया।इससे पहले सात्विक-चिराग की जोड़ी ने स्विस ओपन, एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने् नाम किया था।यह साल 2022 से अबतक राष्ट्रमंडल खेलों में चैंपियन सात्विक और चिराग की लगातार 10वीं जीत है।

सेमीफाइनल में चीनी जोड़े को हराया था।

सात्विक-चिराग की जो़ड़ी ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग को मात दिया था। जीत के साथ ही भारतीय जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली थी।दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी पर 21-15, 24-22 से हराया था।