Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • अब क्रिकेटर शिखर धवन के बेटे जोरावर का ये वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

अब क्रिकेटर शिखर धवन के बेटे जोरावर का ये वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

जोरावर के जन्मदिन पर शिखर धवन ने उनके केक काटते हुए वीडियो डाला है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. शिखर धवन ने वीडियो के साथ जोरावर को जन्मदिन की बधाई भी दी.

जोरावर
inkhbar News
  • Last Updated: December 27, 2017 16:43:00 IST

शिखर धवन और उनके बेटे जोरावर के वीडियो तो लगातार सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं. कुछ दिन पहले जब जोरवार अनुष्का की गोद में बैठे थे तो वह काफी मशहूर हुआ था. अब जोरावर के जन्मदिन पर शिखर धवन ने उनके केक काटते हुए वीडियो डाला है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. शिखर धवन ने वीडियो के साथ जोरावर को जन्मदिन की बधाई भी दी. इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिशेप्शन पर जब विराट ने जोरावर को गोद में उठाकर डांस किया तो यह भी सोशल मीडिया पर काफी हिट हुआ था. इस वीडिया में दिख रहा है कि विराट डांस कर रहे हैं और जब उन्होंने जोरावर को देखा तो उन्हे झट से गोदी में उठा लिया और उनके साथ झूमने लगे

इससे पहले दिल्ली रिसेप्शन पर भी अनुष्का को शिखर धवन के बेटे जोरावर को गोद में सुलाए हुए देखा गया. यह फोटो शिखर की पत्नी आयशा ने क्लिक करके अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर डाला था. यह फोटो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस पर लोगों के कमेंट भी आए. कुछ ने इसे काफी पसंद किया तो कुछ यूजर्स ने इस फोटो को देखकर मजाक भी उड़ा डाला. इंस्टाग्राम पोस्ट पर महेंद्र वरिया नाम के यूजर ने लिखा कि अनुष्का इंतजार करिए… आपको भी मिलेगा डोंट वरी, बी हैप्पी! वहीं ईशा ने कहा कि अनुष्का पहले से ही लवली मॉम दिख रही हैं. एक यूजर ने मजाक उड़ाते यह तक भी कहा कि ‘विकास’ आ गया.

Inkhabar

अनुष्का की गोद में जोरावर

बाय बाय 2017: फैंस को अब मैदान पर नहीं दिखेगा उसैन बोल्ट, शाहिद अफरीदी, आशीष नेहरा और मुक्केबाज मेवेदर सहित इन खिलाड़ियों का जलवा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई रिसेप्शन में पहुंचे पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले, दोनों को साथ देख फैंस हुए खुश

https://youtu.be/Ga6BYpROZFM

Tags