Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • शुभमन गिल बन सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान, इस वजह से रेस में पिछड़े बुमराह

शुभमन गिल बन सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान, इस वजह से रेस में पिछड़े बुमराह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल फिलहाल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम भी संभावित कप्तानों की सूची में शामिल हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 24, 2025 08:47:46 IST

नई दिल्ली। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई और विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनके रिटायरमेंट के बाद टीम की अगली कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

गिल के अलावा ये भी मजबूत दावेदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल फिलहाल कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम भी संभावित कप्तानों की सूची में शामिल हैं। अगर पंत को कप्तान नहीं बनाया जाता है, तो उन्हें उप-कप्तान की भूमिका सौंपी जा सकती है। चयन समिति शनिवार, 24 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर सकती है। यह दौरा 20 जून से शुरू होगा, जिसमें भारत को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलनी है।

शुभमन हैं सबसे मजबूत दावेदार

शुभमन गिल कप्तानी की रेस में बुमराह से आगे माने जा रहे हैं। बुमराह वनडे और टी-20 टीम की कमान पहले ही संभाल चुके हैं। वर्तमान में टीम के युवा बल्लेबाज़ों में यशस्वी, पंत और शुभमन ही स्थायी खिलाड़ी के तौर पर नजर आते हैं। शुभमन की उम्र 25 साल है और विराट कोहली ने भी लगभग इसी उम्र में टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी।

शुभमन को अभी कप्तानी नहीं भी सौंपी जाती है तो फिर टीम उन्हें उप-कप्तान बनाकर भविष्य के लिए तैयार कर सकती है। बीते 5 वर्षों में दुनियाभर की पिचों पर बल्लेबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण रहा है। इसके बावजूद शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 शतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ें-

पेट में गुड़गुड़ क्यो होती है? जानिए वजह और डॉक्टरों की सलाह