Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • WPL 2023: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से दोगुनी है स्मृति मंधाना की सैलरी, WPL ने किया मालामाल

WPL 2023: पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से दोगुनी है स्मृति मंधाना की सैलरी, WPL ने किया मालामाल

नई दिल्ली। भारत में होने वाले पहले महिला प्रीमियर लीग के लिए 13 फरवरी के दिन ऑक्शन की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। इस ऑक्शन में महिला क्रिकेटर्स पर खूब रन बरसे। वहीं इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर लगी, जिनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में […]

Smriti Mandhana's salary
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2023 14:52:34 IST

नई दिल्ली। भारत में होने वाले पहले महिला प्रीमियर लीग के लिए 13 फरवरी के दिन ऑक्शन की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। इस ऑक्शन में महिला क्रिकेटर्स पर खूब रन बरसे। वहीं इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर लगी, जिनको रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

बाबर को प्रत्येक सीजन का मिलता है इतना रुपए

पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम दुनिया में बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। बाबर इस समय पाकिस्तान के घरेलू लीग, ‘पाकिस्तान सुपर लीग’ में अभी पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं। बाबर को यहां खेलने के लिए प्रत्येक सीजन का 1.50 लाख डॉलर मिल रहा है, जिसकी कीमत पाकिस्तानी रुपए के हिसाब से 3.60 करोड़ रुपए के आस-पास आती है, वहीं भारतीय रूपए में इसकी कीमत 1.50 करोड़ से भी कम है।

बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ में खरीदा

वहीं अगर स्मृति मंधाना की बात करें तो, इनको महिला प्रीमियर लीग में 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनको अपने खेमे में शामिल किया है और कहा जा रहा है कि वो इस टीम की कप्तान बन सकती है।

इन स्टार खिलाड़ियों पर लगी सबसे महंगी बोली

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के ऐतिहासिक ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों के ऊपर 1 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी है। इनमे से चार खिलाड़ियो पर 2 से 3 करोड़ रुपए के बीच जबकि तीन प्लेयर्स पर 3 करोड़ से ज्यादा की बोली लगाई गई है। भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा रकम में बिकी। आरसीबी ने इनको 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके बाद मुंबई इंडियन्स ने इंग्लैंड की नताली स्कीवर को और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा। भारत के दीप्ती शर्मा पर 2.60 करोड़ी की बोली लगी। इसके अलावा डीसी ने जेमिमा रॉड्रिग्स को 2.20 करोड़ रुपए और शेफाली वर्मा को 2 करोड़ रुपए रूपए में खरीदा।