Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • साऊथ अफ्रीका ने जीता WTC Final, ऑस्ट्रेलिया को दी 5 विकेट से मात, 27 साल के लंबे इंतजार के बाद हाथ आया पहला ICC खिताब

साऊथ अफ्रीका ने जीता WTC Final, ऑस्ट्रेलिया को दी 5 विकेट से मात, 27 साल के लंबे इंतजार के बाद हाथ आया पहला ICC खिताब

WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का खिताब जीत लिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम के 136 और कप्तान टेम्बा बावुमा के 66 रनों की शानदार पारियों की मदद से टीम ने शानदार जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने […]

WTC Final 2025
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2025 17:19:05 IST

WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का खिताब जीत लिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम के 136 और कप्तान टेम्बा बावुमा के 66 रनों की शानदार पारियों की मदद से टीम ने शानदार जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई ICC ट्रॉफी जीती है।

एडेन मार्करम बने साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो

बता दें कि साउथ अफ्रीका को यह आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए  27 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा जीती है। इससे पहले उन्होंने साल 1998 में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी जीती थी, जिसे अब चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। साउथ अफ्रीका की इस जीत के कई हीरो रहे। इसमें एक नाम एडेन मार्करम का भी था। मार्करम मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन जब उनकी टीम 282 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तब उन्होंने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मार्करम ने 136 रनों की पारी खेली। इस पारी में मार्करम ने 14 चौके लगाए। मार्करम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड ने साल 2023 के फाइनल में शतक जड़ा था।

सारी आशंकाओं को किया खत्म

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य रखा था। लॉर्ड्स में चौथी पारी में कुल 200 से ज़्यादा रनों का पीछा सिर्फ़ 4 बार ही किया गया, जिससे दक्षिण अफ्रीका के लिए जीतना थोड़ा मुश्किल लग रहा था। एक और समस्या यह थी कि दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले टेस्ट मैचों में कुल 250 से ज़्यादा रनों का पीछा सिर्फ़ 5 बार ही किया था। वह भी आखिरी बार उसने ऐसा साल 2008 में किया था। लेकिन, एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की, उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई अगर-मगर नहीं रहा और जीत की राह आसान हो गई। नतीजा यह हुआ कि दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रच दिया।

275 लोगों की जान लेने वाला अहमदाबाद प्लेन क्रैश कैसे हुआ? सामने आ गई जानकारी, अब खुल जाएगा हादसे के पीछे का बड़ा राज

Babar Azam को PCB ने दिया धोखा, पाकिस्तान छोड़कर अब इस देश की टीम से खेलेंगे ‘बोब्जी’