Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, वर्ल्ड चैंपियन के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़

दिल्ली पहुंची टीम इंडिया, वर्ल्ड चैंपियन के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया स्वदेश लौट चुकी है।  बारबाडोस में चक्रवाती तूफान की वजह से टीम कई दिनों से वहीं पर फंसी हुई थी। लेकिन अब टीम की वतन वापसी हो चुकी है। अपने हीरो का वेलकम करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस सुबह 5 बजे से ही दिल्ली एयरपोर्ट […]

टीम इंडिया
inkhbar News
  • Last Updated: July 4, 2024 07:10:53 IST

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया स्वदेश लौट चुकी है।  बारबाडोस में चक्रवाती तूफान की वजह से टीम कई दिनों से वहीं पर फंसी हुई थी। लेकिन अब टीम की वतन वापसी हो चुकी है। अपने हीरो का वेलकम करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस सुबह 5 बजे से ही दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर खड़े थे।

रोहित- कोहली के लगे नारे

इस दौरान फैंस काफी उत्साहित दिखे और भारत माता की जय के नारे लगाते थे। कई फैंस कोच राहुल द्रविड़ का पोस्टर लिए हुए खड़े थे। वहीं जैसे ही टीम एयरपोर्ट से बाहर निकली तो लोगों ने कोहली और रोहित के नारे लगाने शुरू कर दिए।

अफ्रीका को हराकर जीता था फाइनल 

बता दें कि भारत के दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 2007 का वर्ल्ड कप जीता था। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताबी जीत दर्ज की है। 29 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया था।

Also Read…

T20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम से कल दिल्ली में मुलाकात करेंगे PM मोदी