Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IND vs SL: श्रीलंकाई स्पिन के जादू से बिखरी टीम इंडिया, 32 रनों से मिली करारी शिकस्त

IND vs SL: श्रीलंकाई स्पिन के जादू से बिखरी टीम इंडिया, 32 रनों से मिली करारी शिकस्त

श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया को सीरीज के पहले मैच की तरह इस बार भी अच्छी शुरुआत मिली,

Team India shattered by the magic of Sri Lankan spin defeat32 runs
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2024 22:19:42 IST

IND vs SL: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रनों से हरा दिया है। टीम इंडिया को सीरीज के पहले मैच की तरह इस बार भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन मिडिल ऑर्डर की नाकामी के कारण हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका ने लगभग 3 साल बाद किसी वनडे में भारत को हराया है। भारतीय मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और केएल राहुल शून्य पर आउट हुए, जबकि श्रेयस अय्यर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। श्रीलंका के जैफरी वैंडरसन सबसे प्रभावी गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 6 विकेट लिए।

श्रीलंका ने बनाए 240 रन

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। जब भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरा, तो रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 97 रन की साझेदारी की। इस बीच, कप्तान रोहित ने 29 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 44 गेंदों में 64 रन बनाए। गिल ने 35 रन बनाए। 97 रन की साझेदारी के बाद भारतीय विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

50 रन के भीतर गिरे 6 विकेट

एक समय भारतीय टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 97 रन था, लेकिन रोहित के आउट होने के बाद विकेट गिरते चले गए। रोहित के कुछ देर बाद ही गिल भी आउट हो गए। दुबे बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। विराट कोहली को 11 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, लेकिन वह 14 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल क्रमशः 7 रन और शून्य पर आउट हुए। इस तरह भारत का स्कोर 97/0 से 147/6 हो गया। 50 रन के भीतर 6 विकेट गंवाने से टीम संकट में आ गई।

3 साल बाद श्रीलंका ने भारत को हराया

श्रीलंका ने आखिरी बार जुलाई 2021 में भारत को एक वनडे मैच में हराया था। उस समय श्रीलंका ने भारत को 3 विकेट से हराया था। इस बार श्रीलंका ने 32 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।

 

ये भी पढ़ें: Video Viral: चीते की रफ्तार से दौड़े विराट कोहली, रोहित शर्मा के चेहरे पर आई मुस्कान

Olympics 2024: टीम इंडिया के साथ अन्याय, अंपायरों की गलतियों पर उठा विवाद, हॉकी इंडिया ने की शिकायत