Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड के ये 2 बड़े सितारे, कहा- फाइटर पंत के साथ भारत की दुआएं

पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड के ये 2 बड़े सितारे, कहा- फाइटर पंत के साथ भारत की दुआएं

नई दिल्ली। 30 दिसंबर यानी कल भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में पंत बाल-बाल बचे थे। सुबह हुए इस हादसे के वक्त वो दिल्ली से रुड़की अपनी मां को सरप्राइज देने जा रहे थे। इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आई हैं और […]

Rishabh Pant
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2022 10:08:48 IST

नई दिल्ली। 30 दिसंबर यानी कल भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भीषण कार एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में पंत बाल-बाल बचे थे। सुबह हुए इस हादसे के वक्त वो दिल्ली से रुड़की अपनी मां को सरप्राइज देने जा रहे थे। इस हादसे में उनको गंभीर चोटें आई हैं और इस समय हॉस्पिटल में भर्ती है, उनसे मिलने बॉलीवुड के दो बड़े सितारे पहुंचे हैं।

अनिल-अनुपम पहुंचे हॉस्पिटल

अनुपम खेर और अनिल कपूर ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। अनुपम ने बताया कि, ‘जैसे ही हमें पता चला कि पंत का एक्सीडेंट हुआ है, हम उनसे मिलने हॉस्पिटल में पहुंचे, उनकी माता जी से मिले, अब ऋषभ पहले से ठीक हैं। वो फाइटर हैं और पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं।’

नींद आने के कारण एक्सीडेंट

ऋषभ पंत फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी कार रुड़की के पास सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसके बाद उसमें आग लग गया था। डॉक्टर से बातचीत में पंत ने बताया की वो अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की अपने घर जा रहे थे, तभी उनको नींद लगने लगी और कार डिवाइडर से टकरा गई।

पंत ने दिखाया गजब का जज्बा

अक्सर ऋषभ पंत क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजी के दौरान हार नहीं मानते हैं। उन्होंने हार नहीं मानने का जज्बा आज मैदान के बाहर भी दिखाया है। जब आज सुबह उनके उपर ये संकट आया तो वो खुद इस संकट से बाहर निकले, अगर वो समय रहते गाड़ी का कांच तोड़कर बाहर नहीं निकलते तो कुछ भी अनहोनी सकती थी।

एक्सीडेंट के बाद जली कार

बता दें कि शुक्रवार यानी कल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से घर जा रहे थे। तभी नींद आने की वजह से उनकी कार डिवाईडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद कार में आग लग गई। इस दौरान ऋषभ पंत ने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। इनके निकलने के बाद पूरी कार धू-धू कर जल गई। इस दर्दनाक हादसे में ऋषभ को गंभीर चोटें आई है और इनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।