Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2023 Auction: जम्मू के इस प्लेयर ने आईपीएल में रचा इतिहास, आधार मूल्य से 13 गुना ज्यादा कीमत पर बिके

IPL 2023 Auction: जम्मू के इस प्लेयर ने आईपीएल में रचा इतिहास, आधार मूल्य से 13 गुना ज्यादा कीमत पर बिके

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के 2023 संस्करण के लिए तैयारियां काफी जोरो-शोरो से चल रही है। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ी महंगे दामों में बिके हैं। वहीं आईपीएल के बीते 15 […]

IPL 2023
inkhbar News
  • Last Updated: December 24, 2022 15:28:09 IST

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के 2023 संस्करण के लिए तैयारियां काफी जोरो-शोरो से चल रही है। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ी महंगे दामों में बिके हैं। वहीं आईपीएल के बीते 15 सालों के इतिहास में सैम करन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस ऑक्शन में जम्मू के प्लेयर ने भी सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस खिलाड़ी को इसके आधार मूल्य से 13 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया है।

जम्मू के विवरांत शर्मा खेलेंगे IPL

बता दें कि जम्मू कश्मीर के विवरांत शर्मा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में माहिर हैं। वो बैटिंग के साथ-साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वो पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नेट्स में गेंदबाजी की थी। इन्होंने अभी भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है। अनकैप्ड खिलाड़ी होने के बावजूद उनको लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। अंत में विवरांत को हैदराबाद ने अपने खेमे में शामिल कर लिया।

2.60 करोड़ में बिके विवरांत शर्मा

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के विवरांत शर्मा की बेस प्राईस 20 लाख रुपए थी, लेकिन सनराइजर्स हैदबाद ने उनको 2 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा। इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। विवरांत ने अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में इन्होंने 56.52 की औसत से कुल 395 रन बनाए हैं, इस दौरान इनका स्ट्राईक रेट 94.72 का रहा।

IPL 2023 Auction: आईपीएल-2023 का ऑक्शन पूरा, सैम करन बने इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

IPL 2023 Auction: 40 की उम्र में IPL खेलेगा ये खिलाड़ी, इस टीम का बना हिस्सा