Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • IPL 2023: इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम लिया वापस, सभी हैं हैरान

IPL 2023: इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम लिया वापस, सभी हैं हैरान

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन जोरो-शोरो से हो रहा है। 23 दिसंबर यानी कल आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होने वाला है, इस ऑक्शन में से एक युवा खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि ये प्लेयर बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहा […]

IPL 2023
inkhbar News
  • Last Updated: December 22, 2022 15:03:45 IST

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन जोरो-शोरो से हो रहा है। 23 दिसंबर यानी कल आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन होने वाला है, इस ऑक्शन में से एक युवा खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया, जबकि ये प्लेयर बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहा है, इसके नाम वापस लेने की वजह से हैरान हैं।

रेहान अहमद ने नाम वापस लिया

बता दें कि हाल में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के स्टार युवा क्रिकेटर रेहान अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। दरअसल उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले अपने डेब्यू मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। इस पारी की बदौलत वो सबसे कम उम्र में डेब्यू मैच में 5 विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। अब सूत्रों से पता चला है कि उन्होंने 23 दिसंबर को होने वाले आईपीएल ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है।

देश-विदेश के प्लेयर्स पर लगेगी बोली

आईपीएल दुनियाभर के क्रिकेट लीग में सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। हर साल भारत समेत दुनिया भर के करोड़ो क्रिकेट फैंस इस लीग का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये पॉपुलर क्रिकेट लीग अपने अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 के लिए बिल्कुल तैयार है। आईपीएल 2023 के लिए देश और विदेश के कई सारे खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। प्लेयर्स के इस मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिंसबर यानी को होने वाला है।

कोच्चि में होगा IPL का मिनी ऑक्शन

बता दें कि इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी एडिशन से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। इस ऑक्शन में 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ीयों पर बोली लगेगी। इसके अलावा 286 अनकैप्ड खिलाड़ी भी इस बोली का हिस्सा होंगे।

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला आज, सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया