Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • Tokyo Olympics 2021: ओलंपिक में भारतीय हॉकी का शानदार आगाज़, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात

Tokyo Olympics 2021: ओलंपिक में भारतीय हॉकी का शानदार आगाज़, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात

Tokyo Olympics 2021: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रियो ओलंपिक में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। शनिवार को गुप-ए के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।

Tokyo Olympics 2021
inkhbar News
  • Last Updated: July 24, 2021 11:00:47 IST

Tokyo Olympics 2021: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। शनिवार को गुप-ए के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।

इस जीत के हीरो हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा दो गोल किए। भारत के लिए हरमनप्रीत (26वें और 33वें मिनट) के अलावा रूपिंदर पाल सिंह (10 वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल (6वें) और स्टीफन जेनेस (43वें मिनट) ने गोल किए।

दूसरे क्वार्टर में खेल के 26वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। भारत की यह बढ़त हाफ टाइम तक कायम रही। तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल कर भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी। फिर मैच के 43वें मिनट में स्ट्राइकर स्टीफन जेनेस ने बेहतरीन फील्ड गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया।

वहीं टेनिस के मेंस सिंगल्स इवेंट में भारत की ओर की सुमित नागल मैदान ने भी जीत दर्ज की है। सुमित नागल ने पहला सेट 6-4 से जीत लिया है यह भारत के लिए बेहद ही अच्छी खबर है।

Raj Kundra Paid Rs 25 lakh bribe: पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए राज कुंद्रा ने पुलिस को दी थी 25 लाख की घूस

Tags