Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • गंभीर बीमारी से जूझ रहे विनोद कांबली, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गंभीर बीमारी से जूझ रहे विनोद कांबली, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का ठाणे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब उनकी हालिया मेडिकल रिपोर्ट में कुछ अहम खुलासे हुए हैं जिनसे उनकी स्वास्थ्य स्थिति का पता चलता है।

Vinod kambli health Update
inkhbar News
  • Last Updated: December 23, 2024 23:02:29 IST

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। हाल ही में की गई मेडिकल जांच में पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं। सोमवार को उनके डॉक्टर ने बताया कि कांबली ने मूत्र संक्रमण और क्रैम्प्स की समस्या की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें शनिवार को काल्हेर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनका इलाज ठाणे के आकृति अस्पताल में जारी है।

मस्तिष्क में मिले खून के थक्के

अस्पताल में सीनियर डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि कांबली के मस्तिष्क में खून के थक्के मिले हैं। मंगलवार को उनकी कुछ और जांचें करवाई जाएंगी। डॉक्टर त्रिवेदी ने यह भी बताया कि अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर एस सिंह ने कांबली को आजीवन मुफ्त इलाज की पेशकश की है। हालांकि, उनकी स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन वह नाजुक बनी हुई है। हाल ही में कांबली के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें वे खराब स्वास्थ्य से जूझते हुए नजर आ रहे थे।

दो बार हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा

पिछले कुछ सालों में कांबली का स्वास्थ्य बहुत बिगड़ गया है। 2013 में उन्हें दो बार हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा था और इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने उनकी आर्थिक सहायता की थी। कांबली की बिगड़ती सेहत तब सामने आई जब वे इस महीने रमाकांत आचरेकर से जुड़े समारोह में पहुंचे थे। इस समारोह में सचिन तेंदुलकर उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन कांबली के लिए कुर्सी से उठना भी मुश्किल हो रहा था। कुछ दिन पहले कांबली ने खुद मूत्र संक्रमण से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। उनके स्वास्थ्य को लेकर कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे महान क्रिकेटर भी चिंता जता चुके हैं।

Read Also: HAR W vs BEN W: एक मैच में बने 779 रन, दो शतक, पांच अर्धशतक और इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज़